Last Updated: September 24, 2026

Dainik Savera Times Logo

चुनाव ड्यूटी पर तैनात ASI अब्दुल हमीद को आया हार्ट अटैक, हुई मौत

October 18, 2025

चुनाव ड्यूटी पर तैनात ASI अब्दुल हमीद को आया हार्ट अटैक, हुई मौत

जम्मू-कश्मीर डेस्क: बिहार विधानसभा चुनाव के बीच समस्तीपुर जिले के खानपुर थाना क्षेत्र के मसीना उच्च विद्यालय में चुनाव ड्यूटी पर तैनात स्पेशल फोर्स के ASI अब्दुल हमीद गांगी (54 साल) की अचानक तबीयत खराब हो गई। उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। शुरुआती जांच में पता चला कि उनकी मौत हार्ट अटैक की वजह से हुई है।

ये भी पढ़ें: मोदी सरकार का आध्यात्मिक कदम, भगवान बुद्ध के पवित्र अवशेषों को वापस भारत लाने रूस पहुंचे LG मनोज सिन्हा

अब्दुल हमीद जम्मू-कश्मीर के बारामूला जिले के उरी थाना क्षेत्र के नाबला गांव के रहने वाले थे। वे लंबे समय से सुरक्षा बलों में काम कर रहे थे और अपनी मिलनसार और कर्तव्यनिष्ठ प्रवृत्ति के लिए अपने साथियों में बहुत लोकप्रिय थे। वे बिहार में चुनाव के दौरान सुरक्षा व्यवस्था का हिस्सा थे।

मौके पर पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी पहुंचे और घटना की जांच शुरू कर दी। मृतक के शव का पोस्टमार्टम समस्तीपुर सदर अस्पताल में कराया गया। बाद में शव को पटना मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेजा जाएगा और वहां से हवाई रास्ते से जम्मू-कश्मीर उनके पैतृक गांव नाबला भेजा जाएगा।

Video : भाजपा उम्मीदवार हरजीत सिंह संधू ने किया नामांकन

साथी जवानों ने अपने प्रिय साथी को याद करते हुए कहा कि अब्दुल हमीद हमेशा मुस्कुराते रहते थे और हर मुश्किल में ड्यूटी को पूरी जिम्मेदारी से निभाते थे। उनकी अचानक मौत से सभी गहरे दुखी हैं।

प्रशासन ने मृतक के परिवार को हर संभव मदद देने का भरोसा दिया है। यह घटना सुरक्षा कर्मियों की कठिनाइयों और उनके जोखिम भरे काम की ओर फिर से ध्यान खींचती है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें