Last Updated: September 21, 2026

Dainik Savera Times Logo

मोदी सरकार का आध्यात्मिक कदम, भगवान बुद्ध के पवित्र अवशेषों को वापस भारत लाने रूस पहुंचे LG मनोज सिन्हा

October 18, 2025

मोदी सरकार का आध्यात्मिक कदम, भगवान बुद्ध के पवित्र अवशेषों को वापस भारत लाने रूस पहुंचे LG मनोज सिन्हा

जम्मू-कश्मीर डेस्क: जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा भगवान बुद्ध के पवित्र अवशेषों को वापस भारत लाने के लिए रूस पहुंच गए हैं, जहां रूस के अलिस्टा, कालमिकिया पहुंचने पर भारतीय और रूसी अधिकारियों ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। एलजी मनोज सिन्हा ने रूस के कालमिकिया में स्थित गोल्डन अबोड ऑफ बुद्ध शाक्यमुनि मठ में भगवान बुद्ध के पवित्र अवशेषों को श्रद्धापूर्वक नमन किया।


बता दें LG मनोज सिन्हा भगवान बुद्ध के पवित्र अवशेषों को भारत वापस लाने वाले प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व कर रहे हैं। ये अवशेष रूस में एक हफ्ते तक विशेष प्रदर्शनी में रखे गए थे। कार्यक्रम के समापन पर उन्होंने वहां मौजूद भिक्षुओं और श्रद्धालुओं से बात करते हुए कहा कि रूस के अलग-अलग हिस्सों से आए लोगों ने जिस श्रद्धा और प्यार के साथ भगवान बुद्ध के अवशेषों का स्वागत किया। वह हमारे दिल को छू गया है।

ये भी पढ़ें: अयोध्या दीपोत्सव 2025: 28 लाख दीपों से जगमगाएंगे सरयू के घाट, इतिहास रचने को तैयार राम नगरी

उन्होंने आगे कहा- भगवान बुद्ध के अवशेषों को उसी तरह पूजा जाता है जैसे स्वयं भगवान बुद्ध को, उनका रूस आना, वहां के लोगों के लिए बहुत बड़ा आशीर्वाद है। भारत को भगवान बुद्ध की सीखों और विचारों पर गर्व है। उनका करुणा, अहिंसा और ज्ञान का संदेश आज के दौर में और भी ज़्यादा ज़रूरी है। पीएम मोदी भी दुनियाभर में बुद्ध के संदेशों की अहमियत को बताते रहते हैं और यह याद दिलाते हैं कि आज के समय को बुद्ध के रास्ते की सबसे ज़्यादा ज़रूरत है। भगवान बुद्ध की शिक्षाएं खासकर युवाओं तक पहुंचनी चाहिए, ताकि समाज में शांति, समझदारी और मिल-जुल कर रहने की भावना और मजबूत हो।

Video : खेमकरण न्यूज़ | 19 एकड़ ज़मीन को आग से मुक्त रखने वाला युवा किसान दूसरों के लिए मिसाल बन गया

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें