Last Updated: October 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

Parineeti Chopra बनी मां, Raghav Chadha ने पोस्ट शेयर कर दी खुशखबरी

October 19, 2025

Parineeti Chopra बनी मां, Raghav Chadha ने पोस्ट शेयर कर दी खुशखबरी

Parineeti Chopra Baby: बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा और उनके पति राघव चड्ढा के घर खुशियों की लहर दौड़ गई है। कपल के घर एक बेटे का जन्म हुआ है। दिवाली जैसे खास मौके पर यह खुशखबरी उनके परिवार और फैंस के लिए किसी तोहफे से कम नहीं है। मिली जानकारी के मुताबिक, रविवार सुबह दिल्ली के एक अस्पताल में परिणीति ने अपने बेटे को जन्म दिया। इससे पहले सुबह यह खबर आई थी कि परिणीति को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जिसके बाद फैंस उनकी सेहत को लेकर चिंतित हो गए थे। लेकिन अब यह खुशखबरी सुनकर सभी के चेहरों पर मुस्कान लौट आई है।

राघव चड्ढा ने सोशल मीडिया पर दी जानकारी
आम आदमी पार्टी के नेता राघव चड्ढा ने इस खुशी को सबसे पहले सोशल मीडिया के ज़रिए साझा किया। उन्होंने एक प्यारा सा पोस्ट लिखकर बताया कि उनके घर बेटा हुआ है।

राघव और परिणीति  ने पोस्ट कर लिखी ये बात
अपने पोस्ट में दोनों ने लिखा — “फाइनली! हमारा बेटा आ गया! हमें सच में याद ही नहीं कि इस नन्हे मेहमान के आने से पहले हमारी जिंदगी कैसी थी! हमारी बाहें भरी हैं और हमारे दिल उससे भी ज्यादा भरे हुए हैं। पहले हमारे पास एक-दूसरे का साथ था, अब हमारे पास सब कुछ है। प्यार और आभार के साथ, परिणीति और राघव।” इस पोस्ट के बाद सोशल मीडिया पर फैंस और सेलेब्रिटीज़ लगातार कपल को बधाइयां दे रहे हैं।

 

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Raghav Chadha (@raghavchadha88)

फैंस ने दी जमकर बधाई
जैसे ही यह खबर सामने आई, फैंस ने सोशल मीडिया पर कमेंट और पोस्ट्स के ज़रिए अपने चहेते कपल को शुभकामनाएं दीं। लोगों ने लिखा — “दिवाली का सबसे प्यारा तोहफा!”, “बधाई हो मम्मी-पापा”, और “प्यारे नन्हे मेहमान को ढेर सारा प्यार।”

2023 में हुई थी शादी
परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा के रिश्ते की बात करें, तो दोनों ने 13 मई, 2023 को दिल्ली में सगाई की थी। हालांकि, दोनों के इस रिश्ते के सामने आने के बाद से लोग काफी हैरान हुए थे। वहीं सगाई के सालभर के बाद दोनों ने 24 सितंबर, 2023 को उदयपुर में शादी की। कपल को लोग काफी ज्यादा पसंद करते हैं।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें