Indian batsmen :भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच कुल 152 वनडे मुकाबले खेले गए हैं। इनमें से भारत ने 58 और ऑस्ट्रेलिया ने 84 मैचों में जीत हासिल की है, जबकि 10 मैचों का कोई नतीजा नहीं निकला। इससे साफ है कि ओवरऑल रिकॉर्ड में भी ऑस्ट्रेलिया भारत से आगे है। लेकिन कुछ भारतीय बल्लेबाजों ने बढ़िया औसत के साथ ऑस्ट्रेलिया में रन बनाए है। आइए जानते है टॉप 5 बल्लेबाजों का रिकॉर्ड
सचिन तेंदुलकर
भारत के महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे मैचों में भारत के लिए सबसे ज़्यादा रन बनाए हैं। 71 मैचों में, सचिन ने 44.59 की औसत से 3,077 रन बनाए हैं, जिसमें नौ शतक और 15 अर्धशतक शामिल हैं।
विराट कोहली
भारत के बल्लेबाजी के आधार स्तंभ, विराट कोहली, 50 मैचों में 54.46 की औसत से 2,451 रन बनाकर दूसरे स्थान पर हैं, जिसमें आठ शतक और 15 अर्धशतक शामिल हैं। रविवार से ऑस्ट्रेलिया में शुरू होने वाले आगामी तीन वनडे मैचों में उनके पास इस कमी को कम करने का मौका होगा।
ये भी पढ़ें- हाइड्रोजन बम बेकार निकला… अमित मालवीय ने राहुल गांधी-तेजस्वी यादव का मजाक उड़ाया
रोहित शर्मा
पूर्व भारतीय कप्तान रोहित, जो आगामी तीन वनडे मैचों में केवल सलामी बल्लेबाज़ के रूप में खेलेंगे, ने 57.30 की औसत से आठ शतकों और नौ अर्धशतकों के साथ 2,407 रन बनाए हैं।
एमएस धोनी
‘कैप्टन कूल’ और भारत के दिग्गज विकेटकीपर एमएस धोनी 55 मैचों में दो शतकों और 11 अर्द्धशतकों की मदद से 1,660 रन बनाकर चौथे स्थान पर हैं।
शिखर धवन
पूर्व सलामी बल्लेबाज़ 45.17 की औसत से 1,265 रन बनाकर पांचवें स्थान पर हैं, जिसमें तीन शतक और नौ अर्धशतक शामिल हैं।
मेष: दिन शुभ रहेगा...