Last Updated: October 7, 2026

Dainik Savera Times Logo

प्रिंस-युविका की बेटी एकलीन का पहला बर्थडे, धूमधाम से मनाया Birthday, देखें PHOTOS

October 21, 2025

प्रिंस-युविका की बेटी एकलीन का पहला बर्थडे, धूमधाम से मनाया Birthday, देखें PHOTOS

Prince-Yuvika : टीवी कपल प्रिंस नरुला और युविका चौधरी की बेटी एकलीन ने अपनी जिंदगी का पहला साल पूरा कर लिया है। इस खास मौके पर कपल ने अपनी लाडली का धूमधाम से पहला बर्थडे सेलिब्रेट किया और सोशल मीडिया पर फोटोज शेयर कर फैंस को बर्थडे बैश की झलक दिखाई।

तस्वीरों में देखा गया कि कपल ने अपनी बेटी का चेहरा इमोजी के जरिए छिपाया रखा था। इसके बावजूद उनके अंदाज़ और खुशी साफ झलक रही थी। युविका और प्रिंस ने एकलीन पर ढेर सारा प्यार लुटाया। दोनों ने अपनी बेटी को गले लगाया और उसे किस किया। साथ ही उन्हें खूब पैंपर किया गया।

फोटोज में प्रिंस ब्लैक टी-शर्ट और मैचिंग पैंट्स में नजर आए, वहीं युविका टॉप, डेनिम जैकेट और ट्राउजर में स्टाइलिश दिखीं। उनकी बेटी एकलीन ने क्यूट पिंक ड्रेस पहनी हुई थी। इस दौरान एकलीन ने अपने पहले बर्थडे केक का आनंद लिया और केक काटा।

प्रिंस नरुला ने अपनी बेटी के लिए इंस्टाग्राम पर एक स्पेशल पोस्ट भी लिखा। उन्होंने कहा “हैप्पी बर्थडे मेरी डॉल। मैं तुमसे बहुत प्यार करता हूं। तुमने अपनी खूबसूरत स्माइल से मेरी जिंदगी बदल दी है। पापा आपके लिए सब कुछ करेंगे। तुम्हें सबसे अच्छा इंसान बनाने की कोशिश करेंगे। मेरी बेटी फाइटर बनेगी। मम्मा की जान और पापा की जिंदगी।”

प्रिंस ने आगे लिखा कि जब एकलीन “मम्मी और पापा” बोलती है, तो उनका दिल खुशी से भर जाता है। पोस्ट के साथ फैंस ने भी एकलीन को जन्मदिन की बधाई दी और उसके पहले बर्थडे को खास बनाने के लिए कपल को शुभकामनाएं दी।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें