Last Updated: September 22, 2026

Dainik Savera Times Logo

कोलकाता में चीनी महावाणिज्य दूत शू वेई ने ओडिशा का दौरा किया

October 21, 2025

कोलकाता में चीनी महावाणिज्य दूत शू वेई ने ओडिशा का दौरा किया

Chinese Consul General : भारत के कोलकाता में चीनी महावाणिज्य दूत शू वेई ने हाल ही में ओडिशा की राजधानी भुवनेश्वर का दौरा किया, जहां उन्होंने हाल के वर्षों में इस प्रदेश के आर्थिक और सामाजिक विकास की गहन समझ प्राप्त की, और स्थानीय व्यापार, शिक्षा, मीडिया आदि क्षेत्रों के लोगों के साथ मैत्रीपूर्ण आदान-प्रदान किया।

इस दौरान, शू वेई ने कहा कि ओडिशा की भौगोलिक स्थिति उत्कृष्ट है, प्राकृतिक एवं पर्यटन संसाधन समृद्ध हैं और इसकी अर्थव्यवस्था तेजी से बढ़ रही है। चीन और ओडिशा के बीच आदान-प्रदान का लंबा इतिहास है, सहयोग की अपार संभावनाएं हैं तथा प्राकृतिक भौगोलिक लाभ हैं। कोलकाता में चीनी महावाणिज्य दूतावास ओडिशा और चीनी प्रांतों के बीच अधिक लगातार बातचीत को बढ़ावा देना चाहता है, मुख्य तौर पर अर्थव्यवस्था, व्यापार, पर्यटन, संस्कृति आदि क्षेत्रों में व्यावहारिक सहयोग का विस्तार करने को तैयार है, ताकि द्विपक्षीय संबंधों के स्वस्थ और स्थिर विकास में नई गति डाली जा सके।

ओडिशा में विभिन्न जगतों के लोगों ने महावाणिज्य दूत शू वेई की यात्रा का स्वागत किया और कहा कि ओडिशा के समृद्ध और अद्वितीय ऐतिहासिक, सांस्कृतिक और धार्मिक संसाधन कई विदेशी पर्यटकों को आकर्षित करते हैं। हालांकि, समुद्र तट पर स्थित होने के कारण, ओडिशा को चक्रवात और बाढ़ जैसी प्राकृतिक आपदाओं का सामना करना पड़ता है, जिनका स्थानीय कृषि विकास पर बहुत प्रभाव पड़ता है। वीजा सुविधा और सीधी उड़ानों की क्रमिक बहाली के चलते, उन्हें आशा है कि भारत और चीन आर्थिक एवं व्यापारिक निवेश, सांस्कृतिक आदान-प्रदान तथा आपदा रोकथाम एवं नियंत्रण जैसे क्षेत्रों में अधिक पारस्परिक रूप से लाभकारी सहयोग करेंगे।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

 

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें