Last Updated: November 7, 2026

Dainik Savera Times Logo

प्रभास के बर्थडे पर बड़ा धमाका: #PrabhasHanu का टाइटल कल होगा रिवील

October 22, 2025

प्रभास के बर्थडे पर बड़ा धमाका: #PrabhasHanu का टाइटल कल होगा रिवील

एंटरटेनमेंट डेस्क: टाइटल टीज़र पोस्टर में प्रभास का अब तक का सबसे अलग अवतार दिखाया गया है। ‘सीता रामम’ फेम डायरेक्टर हनु राघवपुडी इस प्रोजेक्ट में अपनी खास विजन लेकर आ रहे हैं, जो फिल्म को एक अलग पहचान देने वाला है।

#Prabhas-Hanu इंडियन सिनेमा की सबसे ज्यादा इंतेज़ार किए जाने वाले प्रोजेक्ट्स में से एक रही है। इसकी घोषणा के बाद से ही दर्शकों में खूब उत्सुकता देखने मिल रही है। ऐसे में उत्साह तब और बढ़ गया जब पुष्पा फ्रेंचाइजी के पीछे की ताकत माइथ्री मूवी मेकर्स ने ब्लॉकबस्टर फिल्म सीता रामम के डायरेक्टर हनु राघवपुडी संग हाथ मिला रही है, इस ग्रैंड प्रोजेक्ट में पैन-इंडिया सुपरस्टार प्रभास लीड रोल में हैं।

प्रभास के फैंस के लिए उनके जन्मदिन से पहले एक खास तोहफे के तौर पर, मेकर्स ने मच अवेटड टाइटल टीज़र रिलीज़ किया है। रोमांचक और शानदार इस टीज़र में सिर्फ प्रभास के जूतों में पैर और लंबे कोट में दिख रहे हैं, पीछे पुराना सेट है, जो उत्सुकता बढ़ाता है और साथ ही एक शानदार सिनेमाई अनुभव का अहसास कराता है।टाइटल टीज़र पोस्टर के साथ मेकर्स ने यह भी बताया कि कल एक बड़ा खुलासा किया जाएगा। प्रभास के जन्मदिन के मौके पर फिल्म का टाइटल पोस्टर खास तोहफ़े के रूप में रिलीज़ किया जाएगा।

माइथ्री मूवी मेकर्स ने पोस्टर शेयर करते हुए लिखा है, “पाण्डवपक्षे संस्थित कर्णः। #PrabhasHanu टाइटल पोस्टर – कल सुबह 11 बजे❤‍🔥”

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Mythri Movie Makers (@mythriofficial)

हनु राघवपुडी भारतीय सिनेमा के सबसे सराहे गए निर्देशकों में से एक हैं, जिन्होंने सीता रामम और पडी पडी लेचे मानसु जैसी दिल छू लेने वाली फिल्में दी हैं। उनके साथ जुड़ रहे हैं प्रभास, एक सच्चे पैन-इंडिया सुपरस्टार, जिन्होंने भारतीय सिनेमा को कई बड़ी हिट फिल्में दी हैं।

#Prabhas-Hanu में बॉलीवुड स्टार्स जैसे मिथुन चक्रवर्ती, जयाप्रदा और अनुपम खेर भी अहम किरदारों में नजर आने वाले हैं। इतने बड़े कलाकारों के एक साथ आने से यह फिल्म एक ग्रैंड, बिग बजट फिल्म बनने जा रही है। बताया जा रहा है कि यह एक पीरियड ड्रामा फिल्म होगी, जिससे दर्शकों में इस शानदार सिनेमाई प्रोजेक्ट को लेकर उत्सुकता और बढ़ गई है।

माइथ्री मूवी मेकर्स, जो देश के सबसे बड़े प्रोडक्शन हाउस में से एक है और पुष्पा फ्रेंचाइज़ी, उप्पेना, डियर कॉमरेड जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्मों का हिस्सा रह चुकी है, और अब वो इस फिल्म का निर्माण कर रही है। बताया जा रहा है कि यह कंपनी फिल्म के शानदार विजुअल्स और बेहतरीन सिनेमाई अनुभव के लिए बड़ा निवेश कर रही है, जिससे यह अब तक के सबसे बड़े प्रोजेक्ट्स में से एक बनने जा रहा है।

ये भी पढ़ें- Rashifal 8 March 2026 : रंग पंचमी पर इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत, धन-करियर में होगा बड़ा बदलाव

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें