Last Updated: September 22, 2026

Dainik Savera Times Logo

‘हम बिहार की तरक्‍की के लिए साथ आए’, सीएम पद का उम्‍मीदवार घोषित होने के बाद बोले तेजस्‍वी यादव

October 23, 2025

‘हम बिहार की तरक्‍की के लिए साथ आए’, सीएम पद का उम्‍मीदवार घोषित होने के बाद बोले तेजस्‍वी यादव

नेशनल डेस्क: बिहार विधानसभा चुनाव से पहले महागठबंधन ने आरजेडी नेता तेजस्‍वी यादव को अपना मुख्‍यमंत्री पद का उम्‍मीदवार घोषित कर दिया है। इसके बाद तेजस्‍वी यादव ने कहा कि महागठबंधन का मकसद सिर्फ सरकार बनाना नहीं, बल्कि “बिहार बनाना” है।

 ये भी पढ़ें: 24000 हुए सस्ती हुई चांदी, सोने के भी गिरे दाम… रिकॉर्ड हाई के बाद आई बड़ी गिरावट

बिहार की तरक्‍की के लिए एक साथ आए: तेजस्‍वी 

तेजस्‍वी ने कहा, “हम सब बिहार की तरक्‍की के लिए एक साथ आए हैं। मुझे सीएम फेस बनाकर जो भरोसा जताया गया है, उसके लिए मैं सभी सहयोगियों का आभारी हूँ। हम मिलकर इस 20 साल पुरानी बेकार डबल इंजन सरकार को उखाड़ फेंकेंगे, जहाँ एक इंजन भ्रष्‍ट है और दूसरा आपराधिक।”

 

एनडीए पर तेजस्‍वी का हमला

तेजस्‍वी यादव ने एनडीए गठबंधन पर निशाना साधते हुए कहा कि उन्‍होंने अभी तक अपने मुख्‍यमंत्री पद के चेहरे की घोषणा नहीं की है। उन्होंने कहा, “नीतीश कुमार के साथ भाजपा ने अन्‍याय किया है। अमित शाह पहले ही तय कर चुके हैं कि नीतीश कुमार को दोबारा मुख्‍यमंत्री नहीं बनाया जाएगा। यह नीतीश कुमार का आखिरी चुनाव होगा।” तेजस्‍वी ने आरोप लगाया कि जेडीयू के कुछ नेता खुद अपनी पार्टी को भाजपा के इशारे पर “नष्‍ट” करने में लगे हैं।

“20 महीने में कर देंगे 20 साल का काम”

पूर्व उपमुख्‍यमंत्री तेजस्‍वी यादव ने कहा कि अगर जनता मौका दे तो उनकी सरकार को 5 साल नहीं, सिर्फ 20 महीने चाहिए बिहार को बदलने के लिए। उन्होंने कहा, “हम वादा करते हैं कि बिहार का कोई भी परिवार बिना सरकारी नौकरी के नहीं रहेगा। जो काम इन लोगों ने 20 साल में नहीं किया, वह हम 20 महीने में करके दिखाएंगे।”

 

कांग्रेस ने की औपचारिक घोषणा

वरिष्‍ठ कांग्रेस नेता अशोक गहलोत ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर तेजस्‍वी यादव को बिहार चुनाव के लिए महागठबंधन का मुख्‍यमंत्री पद का उम्‍मीदवार घोषित किया। गहलोत ने कहा, “तेजस्‍वी यादव युवा हैं, ऊर्जावान हैं और बिहार की जनता उनका समर्थन करेगी। देश के हालात देखते हुए यह एक बड़ा कदम है।”

यह भी पढ़ें:  जीविका दीदियों और संविदा कर्मियों को मिलेगा सरकारी कर्मचारी का दर्जा, तेजस्वी यादव का बड़ा ऐलान

उपमुख्‍यमंत्री पद का चेहरा

विकासशील इंसान पार्टी (VIP) के प्रमुख मुकेश सहनी को महागठबंधन की ओर से उपमुख्‍यमंत्री पद का उम्‍मीदवार बनाया गया है। महागठबंधन में आरजेडी, कांग्रेस, सीपीआई(एमएल), सीपीआई, सीपीएम और वीआईपी एनडीए में भाजपा, जेडीयू, लोजपा (रामविलास), हम (सेक्युलर) और राष्ट्रीय लोक मोर्चा जन सुराज (प्रशांत किशोर) 243 सीटों पर अकेले चुनाव लड़ेगा।

बिहार चुनाव की स्थिति

बिहार विधानसभा चुनाव दो चरणों में होंगे। पहला चरण के मतदान 6 नवंबर और दूसरा चरण की वोटिंग 11 नवंबर को होगी जबकि नतीजे 14 नवंबर को जारी किए जाएंगे। चुनाव प्रचार अब पूरे जोश पर है और सभी दल अपनी-अपनी रणनीति के साथ मैदान में उतर चुके हैं।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें