Last Updated: October 9, 2026

Dainik Savera Times Logo

शिमला में श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी का 317वां गुरतागद्दी पर्व श्रद्धा और भक्ति से मनाया

October 23, 2025

शिमला में श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी का 317वां गुरतागद्दी पर्व श्रद्धा और भक्ति से मनाया

शिमला: श्री गुरु सिंह सभा गुरुद्वारा साहिब शिमला में धन-धन श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी महाराज का 317वां पावन गुरतागद्दी पर्व बड़ी श्रद्धा, भक्ति और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। यह दो दिवसीय धार्मिक आयोजन वीरवार को संपन्न हुआ। इस अवसर पर दरबार साहिब श्री अमृतसर के प्रसिद्ध हजूरी रागी भाई गुरमुख सिंह खालसा ने अपनी मधुर वाणी में कीर्तन कर संगत को निहाल किया। सुबह 3:30 बजे आसा की वार का कीर्तन आरंभ हुआ, इसके बाद 5:30 बजे श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी महाराज के पावन स्वरूप को पालकी में सजाकर पांच प्यारों की अगुवाई में जयकारों की गूंज के साथ दीवान हॉल में सुशोभित किया गया।

इस दौरान स्वैये उच्चारण, हुकमनामा और शब्द कीर्तन हुआ। पूरा दिन संगत गुरबाणी रस में रंगी रही। भाई नीरज ग्रोवर, भाई कुलदीप ग्रोवर, भाई हरभजन सिंह, बीबी सुरजीत कौर, भाई लवप्रीत सिंह और भाई जसविंदर सिंह सहित स्थानीय रागी जत्थों ने भी कीर्तन सेवा निभाई। शाम के समय रहिरास साहिब का पाठ और रागी जत्थों का कीर्तन दरबार आयोजित हुआ। कार्यRम के समापन पर अनंद साहिब, अरदास और गुरू का अटूट लंगर वितरित किया गया। पूरे आयोजन में श्रद्धालुओं ने बड़ी संख्या में भाग लेकर सेवा और संगत का लाभ उठाया।

ये भी पढ़ें- Rashifal 8 March 2026 : रंग पंचमी पर इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत, धन-करियर में होगा बड़ा बदलाव

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें