
इंटरनेशनल डेस्क: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने घोषणा की है कि वे अगले सप्ताह मलेशिया, दक्षिण कोरिया और जापान की यात्रा पर जाएंगे। ट्रंप ने बताया कि इस यात्रा का सबसे बड़ा आकर्षण दक्षिण कोरिया में चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग के साथ होने वाली मुलाकात होगी।
ट्रंप की प्रवक्ता ने पुष्टि की है कि यह बैठक 30 अक्टूबर को एशिया-प्रशांत आर्थिक सहयोग (APEC) शिखर सम्मेलन के दौरान आयोजित की जाएगी। उम्मीद जताई जा रही है कि इस वार्ता में दोनों नेता व्यापार, सुरक्षा और वैश्विक रणनीति जैसे कई अहम मुद्दों पर चर्चा करेंगे।
ये भी पढ़ें: कांग्रेस जम्मू-कश्मीर राज्यसभा चुनाव के लिए नेशनल कॉन्फ्रेंस का समर्थन करती है: फारूक अब्दुल्ला
ट्रंप ने कहा- अगले सप्ताह मैं मलेशिया, दक्षिण कोरिया और जापान जा रहा हूं। दक्षिण कोरिया में मेरी मुलाकात चीन के राष्ट्रपति शी चिनफिंग से होगी। यह एक लंबी और अहम बैठक होगी, जिसमें हम अपने कई सवालों, शंकाओं और साझा संसाधनों पर बात करेंगे।
रूस के साथ बैठक रद्द
ट्रंप ने साथ ही यह भी बताया कि उन्होंने रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के साथ होने वाली प्रस्तावित बैठक को रद्द कर दिया है। उनका कहना है कि कूटनीतिक प्रयासों में कोई प्रगति नहीं हुई, इसलिए बेकार की बैठक करने का कोई मतलब नहीं है। पुतिन के साथ यह बैठक उस समय रद्द की गई, जब रूस ने ट्रंप के यूक्रेन में युद्धविराम के प्रस्ताव को ठुकरा दिया। इससे पहले ट्रंप ने घोषणा की थी कि वह और पुतिन हंगरी की राजधानी बुडापेस्ट में मिलकर यूक्रेन में शांति बहाल करने की कोशिश करेंगे।
गौरतलब है कि ट्रंप और पुतिन की पिछली शिखर वार्ता अगस्त में अलास्का में हुई थी, जिसमें दोनों देशों के बीच सुरक्षा और ऊर्जा सहयोग जैसे मुद्दों पर चर्चा की गई थी।
ये भी पढ़ें: बिहार विधानसभा चुनाव: तेजस्वी बने महागठबंधन के सीएम फेस, मुकेश सहनी होंगे डिप्टी सीएम फेस
क्या होगा ट्रंप-शी जिनपिंग मुलाकात का एजेंडा?
विशेषज्ञों के अनुसार, ट्रंप और शी जिनपिंग के बीच यह वार्ता अमेरिका-चीन व्यापार संबंधों, दक्षिण चीन सागर में बढ़ते तनाव और वैश्विक अर्थव्यवस्था की स्थिरता जैसे विषयों पर केंद्रित रह सकती है। इस मुलाकात को एशिया-प्रशांत क्षेत्र में कूटनीतिक संतुलन कायम करने के प्रयास के रूप में भी देखा जा रहा है।
मेष: दिन शुभ रहेगा...