Last Updated: September 25, 2026

Dainik Savera Times Logo

तुर्की के एजियन सागर में बड़ा हादसा, नाव डूबने से 14 प्रवासियों की मौत

October 25, 2025

तुर्की के एजियन सागर में बड़ा हादसा, नाव डूबने से 14 प्रवासियों की मौत

इंटरनेशनल डेस्क: तुर्की के अंकारा के निकट एजियन सागर में शुक्रवार को एक नाव डूब गई। नाव में 18 प्रवासी सवार थे, जिनमें से 14 लोगों की समुद्र में डूबने से मौत हो गई। वहीं दो लोग बच गए और दो अन्य अभी भी लापता हैं। तुर्की अधिकारियों ने बताया कि बचाव कार्य जारी है और बचे हुए लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। संयुक्त राष्ट्र शरणार्थी एजेंसी (UNHCR) के अनुसार, 2025 में इस क्षेत्र में अब तक 200 से अधिक नाव डूब चुकी हैं, जिनमें 500 से ज्यादा लोग अपनी जान से हाथ धो चुके हैं।

ये भी पढ़ें: BSF ने कॉन्स्टेबल के पदों पर निकाली भर्ती, ऐसे करें आवेदन

क्षेत्रीय गवर्नर कार्यालय से जारी एक बयान में कहा गया है कि मुगला प्रांत में पर्यटकों के बीच लोकप्रिय तटीय शहर बोडरम से रवाना होने के 10 मिनट बाद ही नाव में पानी भरना शुरू हो गया था। घटना में जीवित बचा एक व्यक्ति करीब छह घंटे तैरकर किनारे तक पहुंचा। वहीं दूसरा पास के एक द्वीप पर पाया गया। लापता प्रवासियों को ढूंढने के लिए चार तटरक्षक नौकाएं, एक गोताखोर दल और एक हेलीकॉप्टर को लगाया गया है।

17 नवंबर 2023 को भी हुआ था हादसा

तुर्की के एजियन सागर में 17 नवंबर 2023 को भी एक दुखद हादसा हुआ था, जिसमें एजियन सागर में ग्रीक द्वीप के पास एक नाव में कई लोग डूब गए थे, जिसमें तुर्किये के कुछ शरणार्थी भी शामिल थे। इस घटना के बाद तुर्की के लोग गम में डूब गए थे। बताया जाता है कि एक नाव में करीब 50 लोग सवार थे, जिनमें कुछ तुर्किये के शरणार्थी भी शामिल थे। नाव डूबने से उनकी भी मौत हो गई थी। घटना में बड़ी संख्या में लोगों की मौत हुई थी और कई लोग घायल हो गए थे।

ये भी पढ़ें: इस मानसून में हुई मूसलाधार बारिश से प्रदेश की 10,642 किलोमीटर सड़कें हुई चौपट

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें