नेशनल डेस्क: दिल्ली में शुक्रवार देर रात महरौली और नांगलोई इलाके में पुलिस और बदमाशों के बीच दो अलग-अलग मुठभेड़ हुईं। दोनों ही जगहों पर गोलियों की तड़तड़ाहट से इलाके में अफरा-तफरी मच गई। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में चार बदमाश घायल हो गए, जबकि दो पुलिसकर्मियों की बुलेटप्रूफ जैकेट पर गोलियां लगीं, जिससे उनकी जान बच गई।
महरौली इलाके में पुलिस की मुठभेड़ वॉन्टेड अपराधी कोकू पहाड़िया से हुई। बताया जा रहा है कि वह हथियार सप्लाई और कई आपराधिक मामलों में फरार था। जानकारी के अनुसार, पुलिस टीम ने जब उसे पकड़ने की कोशिश की तो उसने भागने के लिए फायरिंग शुरू कर दी। जवाब में पुलिस ने भी गोली चलाई, जिससे कोकू पहाड़िया घायल हो गया। इस दौरान दो पुलिसकर्मियों की बुलेटप्रूफ जैकेट में गोली लगी, जबकि एक कांस्टेबल के हाथ में हल्की चोट आई। पुलिस ने घायल अपराधी को तुरंत अस्पताल पहुंचाया, जहां उसकी हालत फिलहाल स्थिर बताई जा रही है।
ये भी पढ़ें: किसानों के लिए बड़ी खुशखबरी: इस महीने आएगी PM किसान योजना की 21वीं किस्त, जल्द करें ये काम
नांगलोई में तीन बदमाश घायल
वहीं नांगलोई इलाके में भी पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़ हुई। इस दौरान तीन बदमाश गोली लगने से घायल हो गए। इन सभी पर पहले से पुलिस पर फायरिंग और लूटपाट के कई मामले दर्ज हैं। पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया है और उनकी पहचान की प्रक्रिया जारी है।
एम्बुलेंस में शराब तस्करी का खुलासा
इधर द्वारका इलाके में पुलिस ने अवैध शराब की एक बड़ी खेप पकड़ी है। पुलिस ने एक एम्बुलेंस के जरिए शराब की तस्करी करने वाले युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपी की पहचान हरियाणा के रोहतक निवासी ऋतिक (21) के रूप में हुई है। वह द्वारका एक्सप्रेसवे पर एम्बुलेंस से शराब ले जा रहा था। तभी पुलिस ने उसे पकड़ लिया।
पुलिस उपायुक्त अंकित सिंह ने बताया कि छापेमारी के दौरान 1,400 क्वार्टर और 84 बोतल शराब बरामद की गई। इनमें 70 बोतल रॉयल स्टैग और 14 बोतल रॉयल ग्रीन शामिल थीं। तस्करी में इस्तेमाल की गई एम्बुलेंस को भी जब्त कर लिया गया है। प्रारंभिक जांच में पता चला है कि ऋतिक हरियाणा के बहादुरगढ़ से शराब खरीदकर दिल्ली और आसपास के इलाकों में सप्लाई करता था। पुलिस अब यह पता लगा रही है कि इस नेटवर्क में और कौन-कौन शामिल हैं।
मेष: दिन शुभ रहेगा...