छत्तीसगढ़ : बीजापुर जिले में एक बार फिर से माओवादियों ने खूनी वारदात को अंजाम दिया है। बता दें कि उसूर थाना क्षेत्र के नेलाकांकेर गांव में बीती देर रात नक्सलियों ने दो ग्रामीणों की धारदार हथियार से निर्मम हत्या कर दी। इस घटना से पूरे इलाके में दहशत फैल गई है।
पुलिस के मुताबिक, मृतकों की पहचान रवि कट्टम (25) और तिरुपति सोढी (38) के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि हथियारबंद नक्सलियों का एक दल गांव में घुसा और दोनों ग्रामीणों पर हमला कर उनकी जान ले ली। वारदात को अंजाम देने के बाद नक्सली मौके से फरार हो गए।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस दल को घटनास्थल के लिए रवाना कर दिया गया है। फिलहाल पूरे क्षेत्र में सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है। अधिकारियों ने आशंका जताई है कि यह हमला नक्सलियों की ग्रामीणों पर दबाव बनाने की रणनीति का हिस्सा हो सकता है।
बीजेपी कार्यकर्ता की हत्या के बाद दूसरी बड़ी वारदात
इससे पहले 14 अक्टूबर को जिले के इलमिडी थाना क्षेत्र के मुजालकांकेर गांव में नक्सलियों ने भाजपा कार्यकर्ता सत्यम पुनेम की गला घोंटकर हत्या कर दी थी। घटना स्थल से नक्सलियों द्वारा छोड़ा गया पर्चा भी बरामद हुआ था, जिसमें पुनेम पर पुलिस का मुखबिर होने का आरोप लगाया गया था।
पुलिस सूत्रों के अनुसार, पुनेम इलाके में भाजपा के मंडल कार्यकर्ता के रूप में सक्रिय थे। नक्सलियों की मद्देड़ एरिया कमेटी ने इस हत्या की जिम्मेदारी ली थी।
ये भी पढ़ें: भारत की बढ़ी मुश्किलें, अमेरिका ने रूस की तेल कंपनियों पर लगाया बैन
बस्तर संभाग में बढ़ रही नक्सली हिंसा
बीजापुर समेत बस्तर संभाग के सात जिलों में नक्सली हिंसा लगातार बढ़ती जा रही है। केवल इस साल अब तक माओवादी घटनाओं में करीब 40 लोगों की जान जा चुकी है। जनवरी 2023 से अब तक नक्सलियों ने 11 भाजपा नेताओं की हत्या कर राजनीतिक और सामाजिक हलकों में भय का माहौल पैदा कर दिया है।
स्थानीय प्रशासन ने कहा है कि सुरक्षा बल नक्सल प्रभावित इलाकों में गश्त बढ़ा रहे हैं और ग्रामीणों से सहयोग की अपील की गई है ताकि ऐसे हमलों को रोका जा सके।
मेष: दिन शुभ रहेगा...