Last Updated: October 8, 2026

Dainik Savera Times Logo

वाशिंग मशीन की शक्तियों का गलत इस्तेमाल! कपड़ों की जगह धो डाली मूंगफली, देखें मजेदार वीडियो

October 25, 2025

वाशिंग मशीन की शक्तियों का गलत इस्तेमाल! कपड़ों की जगह धो डाली मूंगफली, देखें मजेदार वीडियो

Washing Machine : सोशल मीडिया की दुनिया में लोग आए दिन कुछ न कुछ ऐसा कर जाते हैं जो हर बार कल्पना से परे होता है। कभी कोई अतरंगी डांस मूव्स से चर्चा बटोरता है तो कभी कोई अजीबोगरीब जुगाड़ से इंटरनेट का स्टार बन जाता है। इस बार वायरल हुआ वीडियो भी ऐसा ही है, जिसने लोगों को हैरान भी किया और हंसाया भी।

ये भी पढ़ें-  ये कैसी बेवकूफी! मोटरसाइकिल को बना दिया लॉन्चर, देखिए कैसे स्काई शॉट्स के साथ स्टंट कर रहा बाइकर

दरअसल, एक इंस्टाग्राम यूजर ने ऐसा वीडियो शेयर किया है जिसमें वाशिंग मशीन का इस्तेमाल कपड़े धोने की जगह मूंगफली धोने के लिए किया गया है। वीडियो में साफ दिखता है कि एक व्यक्ति वाशिंग मशीन में मूंगफली भरता है, फिर पानी डालकर उसे चालू कर देता है। कुछ ही पलों में मशीन घूमने लगती है और मूंगफलियां उसमें धुलने लगती हैं, जैसे कपड़े धुलते हैं!

यहां देखें वायरल वीडियो

 

View this post on Instagram

 

A post shared by agar serhat (@02reels16)

यूजर्स के मजेदार कमेंट
यह मजेदार वीडियो इंस्टाग्राम अकाउंट 02reels16 से पोस्ट किया गया है और अब तक इसे 28 हजार से ज्यादा लाइक मिल चुके हैं। वीडियो पर लोगों ने दिल खोलकर कमेंट भी किए। एक यूजर ने मजाक में लिखा, “वाशिंग मशीन की आत्मा को शांति मिले।” वहीं दूसरे ने लिखा, “मां मेरी शक्तियों का गलत इस्तेमाल हुआ है।” तीसरे यूजर ने चुटकी ली, “अब अमेरिका को बताना पड़ेगा कि इंडिया में वाशिंग मशीन से मूंगफली भी धोते हैं!”

Video : जगराओं की डिस्पोजल रोड बन गई है कूड़े का पहाड़, देखें तस्वीरें

मशीन के साथ अन्याय
जहां कुछ लोगों ने इस जुगाड़ की तारीफ की, वहीं कईयों ने इसे “मशीन के साथ अन्याय” बताया। लेकिन इतना तो तय है कि इस वीडियो ने सोशल मीडिया पर हंसी और हैरानी दोनों का तूफान ला दिया है। कह सकते हैं इंटरनेट पर “इनोवेशन” और “अतरंगपन” की कोई सीमा नहीं है, और यह वीडियो उसका ताजा सबूत है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें