Last Updated: September 26, 2026

Dainik Savera Times Logo

BSF ने सीमांत गांव मुल्लांकोट और चाहड़पुर से पकड़ी 1.650 किलो हैरोइन

October 26, 2025

BSF ने सीमांत गांव मुल्लांकोट और चाहड़पुर से पकड़ी 1.650 किलो हैरोइन

अमृतसर: बार्डर सिक्योरिटी फोर्स ने अमृतसर जिला के सीमांत इलाके के 2 अलग-अलग क्षेत्रों में सर्च के दौरान हेरोइन के 2 पैकेट बरामद किए हैं। इन पैकेटों को खोल कर जांच करने के दौरान 1 किलो 650 ग्राम हैरोइन बीएसएफ को मिली। बल के सीनियर अधिकारियों ने दोनों इलाकों में सर्च मुकम्मल करने के बाद इन्हें लोकल पुलिस के हवाले कर दिया। बीएसएफ के प्रवक्ता ने शनिवार की देर सायं बयान जारी कर बताया कि बल की टुकड़ियों ने बीते 24 घंटों दौरान पाकिस्तान की सीमा के साथ सटे अमृतसर जिला के गांव मुल्लांकोट और चाहड़पुर के पास दो पैकेटों में 1. 650 किलोग्राम हैरोइन बरामद की।

बल के प्रवक्ता मुताबिक जवानों की एक टुकड़ी मुल्लांकोट गांव के पास गश्त कर रही थी। इस दौरान जवानों को पीले रंग की सेलोटेप में लिपटा एक पैकेट मिला। पैकेट खोल कर जांच करने पर उसके अंदर से जवानों को 1 किलो 80 ग्राम हैरोइन मिली। बीएसएफ प्रवक्ता मुताबिक बल की एक टुकड़ी अजनाला क्षेत्र के गांव चाहड़पुर के पास रूटीन गश्त कर रही थी। इस बीच जवानों को गांव के पास एक पैकेट पड़ा होने की सूचना मिली, तो जवानों ने उसे अपने कब्जे में ले लिया। इसके बाद बीएसएफ की टीम ने इलाके में सर्च अभियान शुरू कर दिया। कई घंटे चले सर्च के बाद भी जवानों को पहले से मिले पैकेट के अलावा कुछ और नहीं मिला। इस पैकेट में 570 ग्राम हैरोइन पाई गई।

ये भी पढ़ें – गायक हंसराज रघुवंशी को मिली जान से मारने की धमकी, आरोपी ने फोन कॉल कर मांगे इतने लाख

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें