हिमाचल डेस्क. धार्मिक भजनों के लिए जाने-जाते हिमाचली गायक हंसराज रघुवंशी और उनके परिवार को जान से मारने की धमकी मिली है। इसके साथ ही आरोपी ने उनसे 15 लाख रुपये की मांग भी की है। सिंगर को फोन कॉल के जरिए धमकी दी गई है।
ये भी पढ़ें: BJP सांसद को आया धमकी भरा कॉल: 10 करोड़ दो वरना बेटे को मार देंगे!
धमकी देने वाले शख्स ने खुद को कुख्यात गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई गैंग से जुड़ा हुआ बताया। उसने खुद को गोल्डी बराड़ गैंग से संबंध होने की बात भी कही। आरोपी ने हंसराज की पत्नी, मां और टीम के सदस्यों को जान से मारने की धमकी दी और इसके साथ यह भी कहा कि अगर 15 लाख नहीं दिए तो पूरे परिवार को मार डालूंगा।
ये भी पढ़ें: खुशखबरी! नौकरी पाने का सुनहरा मौका… BEL में इन पदों पर निकली भर्ती, जानें सेलेक्शन प्रोसेस
गायक के निजी सुरक्षा गार्ड विजय कटारिया ने इसकी शिकायत पुलिस में की है। मोहाली पुलिस (जीरकपुर) ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस द्वारा आरोपी की पहचान मध्य प्रदेश के उज्जैन निवासी राहुल कुमार नागड़े के रूप में की गई है। पुलिस ने विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है और आगे की कार्रवाई जारी है।