नेशनल डेस्क : बिहार विधानसभा चुनाव के माहौल के बीच एक चौंकाने वाली खबर सामने आई है। पश्चिम चंपारण जिले के बेतिया से भारतीय जनता पार्टी (BJP) सांसद डॉ. संजय जायसवाल को अज्ञात बदमाशों ने 10 करोड़ रुपये की रंगदारी देने की धमकी दी है। अपराधियों ने सांसद के बेटे डॉ. शिवम जायसवाल को जान से मारने की भी धमकी दी है। यदि मांगी गई रकम नहीं दी गई।
दो बार फोन कर मांगी रंगदारी
सूत्रों के अनुसार, 23 अक्टूबर की दोपहर अज्ञात बदमाशों ने दो अलग-अलग मोबाइल नंबरों से सांसद संजय जायसवाल को फोन किया। कॉल पर अपराधियों ने 10 करोड़ रुपये की डिमांड रखते हुए धमकी दी कि अगर रकम नहीं दी गई तो उनके बेटे को जान से मार दिया जाएगा। इस धमकी के बाद सांसद ने तत्काल पुलिस को मामले की जानकारी दी और स्थानीय थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई है।
पुलिस ने दर्ज किया मामला
शिकायत के बाद बेतिया पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार, दोनों मोबाइल नंबरों की लोकेशन ट्रेस करने का प्रयास किया जा रहा है। साथ ही, एक स्पेशल टीम बनाकर आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी शुरू कर दी गई है। वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने बताया कि यह मामला बेहद संवेदनशील है और चुनावी माहौल को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था को और कड़ा किया गया है।
ये भी पढ़ें: Donald Trump का एशिया दौरा शुरू: मलेशिया में किया डांस, वीडियो वायरल
मेष: दिन शुभ रहेगा...