इंटरनेशनल डेस्क: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप अपने पांच दिवसीय एशिया दौरे की शुरुआत मलेशिया से कर रहे हैं। कुआलालंपुर में उनके डांस का वीडियो वायरल हो गया है। यात्रा का उद्देश्य एशिया में साझेदारी और व्यापारिक संबंधों को मजबूत करना है।
बता दें कि पांच दिनों की इस यात्रा की शुरुआत आज उन्होंने कुआलालंपुर से की, जहां उनके रंगीन स्वागत समारोह का एक वीडियो सोशल मीडिया पर छा गया है। वीडियो में 79 वर्षीय ट्रंप स्थानीय कलाकारों के साथ पारंपरिक संगीत की धुन पर थिरकते नजर आ रहे हैं।
23 घंटे की लंबी उड़ान के बाद भी जोश बरकरार
वॉशिंगटन से करीब 23 घंटे की फ्लाइट के बाद एयर फोर्स वन से उतरते ही ट्रंप का भव्य स्वागत हुआ। रेड कार्पेट पर चलते हुए उन्होंने उपस्थित लोगों की ओर हाथ हिलाकर अभिवादन किया। संगीत और ढोल की थाप सुनते ही ट्रंप खुद को रोक नहीं पाए और मंच पर मौजूद कलाकारों के साथ कुछ स्टेप्स भी कर डाले।
TRUMP DANCE — MALAYSIA EDITION! 🔥🔥🔥 pic.twitter.com/HLyCVaCndh
— Rapid Response 47 (@RapidResponse47) October 26, 2025
प्रधानमंत्री अनवर इब्राहिम ने किया गर्मजोशी से स्वागत
मलेशियाई प्रधानमंत्री अनवर इब्राहिम ने ट्रंप का व्यक्तिगत रूप से स्वागत किया। कार्यक्रम में बोर्नियो के आदिवासी, मलय, चीनी और भारतीय समुदायों के कलाकारों ने पारंपरिक प्रस्तुतियाँ दीं। एयरपोर्ट परिसर अमेरिकी और मलेशियाई झंडों से सजा हुआ था, जहां स्थानीय नागरिकों ने तालियों और नारों के साथ राष्ट्रपति का स्वागत किया।
एशिया में साझेदारी मजबूत करने का उद्देश्य
ट्रंप का यह दौरा एशिया में चीन के बढ़ते प्रभाव के बीच अमेरिका के रणनीतिक और आर्थिक संबंधों को सुदृढ़ करने पर केंद्रित है। वह मलेशिया में आसियान (ASEAN) सम्मेलन में हिस्सा लेंगे, इसके बाद उनका अगला पड़ाव जापान होगा, जहां वे नई प्रधानमंत्री सनाए ताकाइची से मुलाकात करेंगे। ट्रंप इसके बाद दक्षिण कोरिया के ग्योंगजू शहर पहुंचेंगे, जहाँ वे एशिया-प्रशांत आर्थिक सहयोग (APEC) शिखर सम्मेलन में भाग लेंगे।
ये भी पढ़ें: Earthquake : भूकंप के तेज झटके से दहला जापान, इतनी रही तीव्रता, घरों से बाहर निकले लोग
शी जिनपिंग और किम जोंग उन से मुलाकात की तैयारी
एपीईसी शिखर सम्मेलन के दौरान ट्रंप की मुलाकात चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग से भी तय है। दोनों नेताओं के बीच व्यापारिक संबंधों, ताइवान मुद्दे और हांगकांग के लोकतंत्र समर्थक नेता जिमी लाई की रिहाई पर चर्चा हो सकती है। सूत्रों के मुताबिक, ट्रंप डिमिलिटराइज्ड जोन (DMZ) पर उत्तर कोरियाई नेता किम जोंग उन से भी अनौपचारिक रूप से मिल सकते हैं जो उनके एशिया दौरे को और भी ऐतिहासिक बना सकता है।
अमेरिका-एशिया संबंधों में नई दिशा
राजनयिक विशेषज्ञों का मानना है कि ट्रंप की यह यात्रा एशिया में अमेरिका की भूमिका को पुनः परिभाषित करने का प्रयास है। यह न केवल व्यापारिक साझेदारी को गहराई देगी, बल्कि क्षेत्रीय सुरक्षा और स्थिरता पर भी गहरा प्रभाव डाल सकती है।
मेष: दिन शुभ रहेगा...