Last Updated: September 25, 2026

Dainik Savera Times Logo

खुशखबरी! नौकरी पाने का सुनहरा मौका… BEL में इन पदों पर निकली भर्ती, जानें सेलेक्शन प्रोसेस

October 26, 2025

खुशखबरी! नौकरी पाने का सुनहरा मौका… BEL में इन पदों पर निकली भर्ती, जानें सेलेक्शन प्रोसेस

BEL Recruitment 2025 : नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए एक सुनहरा मौका आया है। भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड (BEL) ने प्रोबेशनरी इंजीनियर के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। ऐसे में इच्छुक और योग्य उम्मीदवार BEL की आधिकारिक वेबसाइट bel-india.in के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। बता दें कि आवेदन की अंतिम तिथि 14 नवंबर 2025 निर्धारित की गई है। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे समय पर आवेदन प्रक्रिया पूरी कर लें ताकि आखिरी समय में आने वाली किसी भी तकनीकी समस्या से बचा जा सके।

वैकेंसी डिटेल

इस भर्ती अभियान के तहत कुल 340 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। इनमें शामिल हैं-

प्रोबेशनरी इंजीनियर (इलेक्ट्रॉनिक्स) ई-II ग्रेड: 175 पद
प्रोबेशनरी इंजीनियर (मैकेनिकल) ई-II ग्रेड: 109 पद
प्रोबेशनरी इंजीनियर (कंप्यूटर साइंस) ई-II ग्रेड: 42 पद
प्रोबेशनरी इंजीनियर (इलेक्ट्रिकल) ई-II ग्रेड: 14 पद

ये भी पढ़े : ‘हिटमैन’ रोहित शर्मा 2027 के बाद लेंगे रिटायरमेंट, बचपन के कोच दिनेश लाड ने किया खुलासा

आवेदन प्रक्रिया

–उम्मीदवार सबसे पहले BEL की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
–होमपेज पर भर्ती से संबंधित लिंक पर क्लिक करें।
–नई विंडो में उम्मीदवार पहले रजिस्ट्रेशन करें।
–रजिस्ट्रेशन के बाद आवेदन पत्र को सावधानीपूर्वक भरें।
–सभी जानकारी की जांच करने के बाद फॉर्म सबमिट करें।
–आवेदन जमा करने के बाद पुष्टिकरण पेज डाउनलोड करें और उसका प्रिंटआउट निकाल लें।

चयन प्रक्रिया

उम्मीदवारों का चयन कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT) और साक्षात्कार के माध्यम से किया जाएगा। दोनों परीक्षाओं में न्यूनतम अर्हक अंक सामान्य, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस उम्मीदवारों के लिए 35% तथा एससी, एसटी और पीडब्ल्यूबीडी उम्मीदवारों के लिए 30% निर्धारित हैं। चयन में कंप्यूटर आधारित परीक्षा का वेटेज 85 अंक और साक्षात्कार का वेटेज 15 अंक रहेगा।

आवेदन शुल्क

सामान्य, ओबीसी (NCL) और ईडब्ल्यूएस वर्ग के उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क ₹1180 तय किया गया है। वहीं, एससी, एसटी, पीडब्ल्यूबीडी और पूर्व सैनिक उम्मीदवारों को शुल्क से छूट दी गई है। भुगतान एक बार करने के बाद इसे वापस नहीं किया जाएगा।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें