Last Updated: September 22, 2026

Dainik Savera Times Logo

“आप मुझे गड्ढे में गाड़ दीजिए!” बच्ची की मासूम जिद ने जीता इंटरनेट का दिल, देखें Video

October 27, 2025

“आप मुझे गड्ढे में गाड़ दीजिए!” बच्ची की मासूम जिद ने जीता इंटरनेट का दिल, देखें Video

Viral Video: सोशल मीडिया पर आए दिन कुछ न कुछ ऐसा देखने को मिल जाता है जो लोगों के चेहरे पर मुस्कान ले आता है। कभी किसी बुजुर्ग की प्यारी बात तो कभी किसी बच्चे की मासूमियत इंटरनेट पर छा जाती है। इस बार भी एक ऐसी ही नन्ही बच्ची का वीडियो वायरल हो गया है, जिसने अपने भोलेपन और तुनक भरे अंदाज से पूरे इंटरनेट का दिल जीत लिया है।

वीडियो में करीब 5 साल की एक बच्ची अपने पिता से नाराज होकर कहती है “आप मुझे गड्ढे में गाड़ दीजिए!” यह सुनकर पिता हैरान रह जाते हैं और मुस्कुराते हुए पूछते हैं, “क्यों गाड़ दूं?” तब बच्ची बड़ी गंभीरता से जवाब देती है “क्योंकि छोटी को तो आपने नाप का लहंगा दिला दिया, लेकिन मुझे नहीं दिलवाया।” बच्ची की यह बात सुनकर पिता हंसने लगते हैं और वीडियो देख रहे लोग भी अपनी हंसी नहीं रोक पा रहे।

मासूम नाराजगी ने जीता लोगों का दिल
वीडियो में बच्ची के चेहरे पर हल्की नाराजगी और तुनकापन तो है, लेकिन उसमें झलकती मासूमियत ने सबका दिल जीत लिया है। बच्ची बेहद आत्मविश्वास से अपने पिता से सवाल करती है और अपनी बात रखती है। यूजर्स कह रहे हैं कि गुस्से में भी उसका अंदाज इतना प्यारा है कि कोई भी उसे मना नहीं कर सकता।

ये भी पढ़े : बेटी बनी टीचर, पापा बने स्टूडेंट… सोशल मीडिया पर छाया “पूकी पापा” का डांस

सोशल मीडिया पर उमड़े मजेदार रिएक्शन
इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर sweety_edittz नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। इसे अब तक लाखों लोग देख चुके हैं और हजारों लोगों ने इसे लाइक किया है। वीडियो पर कमेंट्स की बाढ़ आ गई है। एक यूजर ने मजाक में लिखा, “मुबारक हो, आपको सास पैदा हुई है।” वहीं दूसरे ने लिखा, “ये बड़ी होकर खड़ूस सास बनेगी।” किसी ने कमेंट किया, “अब तो लहंगा दिलाना ही पड़ेगा भाई को।”

लोगों ने कहा -‘इस बच्ची का लहंगा जरूरी है’
कई यूजर्स ने बच्ची की मासूमियत की तारीफ करते हुए लिखा कि उसका एक्सप्रेशन और बोलने का तरीका बेहद प्यारा है। कुछ लोगों ने तो यहां तक कहा कि यह वीडियो दिन की शुरुआत को खुशनुमा बना देता है। इस वीडियो ने एक बार फिर साबित कर दिया कि बच्चों की बातें और उनकी मासूम जिद हर किसी का दिल छू लेती हैं और इस बार ये “लहंगे वाली बच्ची” सोशल मीडिया की नई स्टार बन गई है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें