Last Updated: September 21, 2026

Dainik Savera Times Logo

जम्मू में BSF की बड़ी कार्रवाई: पाकिस्तान की नशीले पदार्थों की तस्करी को किया नाकाम

October 27, 2025

जम्मू में BSF की बड़ी कार्रवाई: पाकिस्तान की नशीले पदार्थों की तस्करी को किया नाकाम

जम्मू: अंतरराष्ट्रीय सीमा पर BSF ने पाकिस्तान की नशीले पदार्थों की तस्करी की कोशिश को एक बार फिर नाकाम कर दिया है। बता दें कि सुरक्षा बल BSF ने आज सुबह पाकिस्तान से आए ड्रोन द्वारा भारत में गिराए गए नशीले पदार्थों को जब्त किया।

दो बैग में भरी हेरोइन

सूत्रों के अनुसार, बीएसएफ के जवानों ने आरएसपुरा सेक्टर की सीमा चौकी जतिंदर के पास दो बैग बरामद किए। इनमें कुल 5.3 किलो हेरोइन के पैकेट थे। अधिकारियों के मुताबिक, अंतरराष्ट्रीय बाजार में इनकी कीमत लगभग 25 करोड़ रुपये है।

सक्रिय तलाशी अभियान

मौके पर बीएसएफ और पुलिस ने संयुक्त तलाशी अभियान चलाया। सोमवार सुबह लगभग छह बजे सीमा के पास एक ड्रोन मंडराते देखा गया, जिसके बाद तुरंत कार्रवाई की गई। तलाशी अभियान में कुल 10 पैकेटों में बटी हेरोइन जब्त की गई।

ये भी पढ़ें- कंगना रनौत की आज बठिंडा कोर्ट में होगी पेशी, किए गए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम

तस्करी के प्रयास विफल

इस बरामदगी के साथ ही पाकिस्तान द्वारा ड्रोन के माध्यम से भारत में नशीले पदार्थों की तस्करी का प्रयास विफल हो गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर इसकी जांच शुरू कर दी है।

बीएसएफ ने कहा कि यह घटना यह साबित करती है कि सीमा पर सतर्कता और तत्परता बढ़ाने की आवश्यकता है, और ड्रोन से होने वाले तस्करी प्रयासों को रोकने के लिए लगातार निगरानी जारी रहेगी।

ये भी पढ़ें : मशहूर रैपर Badshah फिर विवादों में घिरे, हरियाणा महिला आयोग ने भेजा समन; जानें वजह 

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें