चंडीगढ़: नेशनल इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड द्वारा आज सेक्टर-17, चंडीगढ़ में एक वॉकथॉन (Walkathon) का आयोजन किया गया, जिसका उद्देश्य सतर्कता जागरूकता सप्ताह और थीम “सतर्कता : हमारी साझा जिम्मेदारी” को बढ़ावा देना था। यह वॉकथॉन कंपनी के सेक्टर-17 स्थित कार्यालय से प्रारंभ हुआ और सेक्टर के विभिन्न हिस्सों से होकर गुज़रा। कर्मचारियों, अधिकारियों और एजेंटों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया तथा निवारक सतर्कता (Preventive Vigilance) और कंपनी की इंश्योरेंस पॉलिसियों के प्रति जागरूकता से संबंधित संदेशों वाले बैनर हाथों में लिए हुए थे।
कार्यक्रम की शोभा बढ़ाने वालों में श्री के. जी. शर्मा (उप महाप्रबंधक), श्री मोहिंदर सिंह (क्षेत्रीय प्रबंधक), श्री सरबजीत साराओ (मुख्य व्यवसाय प्रबंधक), श्री अंकुर गर्ग (प्रबंधक – सतर्कता) तथा श्री विजय वर्मा (सतर्कता अधिकारी) सहित अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे। इस अवसर पर अपने विचार व्यक्त करते हुए श्री के. जी. शर्मा जी ने सार्वजनिक सेवा में ईमानदारी और पारदर्शिता के महत्व पर बल दिया और कर्मचारियों को अपने दैनिक कार्यों में निवारक सतर्कता अपनाने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम का समापन इस संकल्प के साथ किया गया कि संगठन की सभी गतिविधियों में ईमानदारी, निष्पक्षता और सुशासन को बनाए रखा जाएगा।
मेष: दिन शुभ रहेगा...