Last Updated: September 24, 2026

Dainik Savera Times Logo

Cyclone Montha का असर दिखना शुरू, कई राज्यों में भारी बारिश का रेड अलर्ट, ट्रेनें ठप

October 28, 2025

Cyclone Montha का असर दिखना शुरू, कई राज्यों में भारी बारिश का रेड अलर्ट, ट्रेनें ठप

नेशनल डेस्क। शक्तिशाली चक्रवाती तूफान ‘मोंथा’ (Cyclone MONTHA) तेजी से आंध्र प्रदेश के तटीय इलाकों की ओर बढ़ रहा है। मौसम विभाग के अनुसार, आज यह काकीनाडा जिले में तट से टकरा सकता है। राज्य के कई हिस्सों में तेज हवाएं और भारी बारिश शुरू हो चुकी हैं। आइये जानते हैं इसे विस्तार से…

तेजी पकड़ रहा है तूफान
पिछले 6 घंटों में मोंथा की गति 6 किलोमीटर प्रति घंटे से बढ़कर 18 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच गई है। इसे देखते हुए आंध्र प्रदेश, ओडिशा, तमिलनाडु, तेलंगाना और छत्तीसगढ़ में रेड अलर्ट जारी किया गया है।

भारी बारिश की चेतावनी
मौसम विभाग ने आज के लिए कई राज्यों में भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना जताई है।वहीं, कई जिलों जैसे मलकानगिरी, कोरापुट, कालाहांडी, नबरंगपुर, बलांगीर, कंधमाल और गंजम जिलों में भारी बारिश की चेतावनी दी गई है। इसके अलावा गुजरात, झारखंड, कर्नाटक, गोवा, मध्य प्रदेश, पश्चिम बंगाल, तेलंगाना, महाराष्ट्र, ओडिशा और राजस्थान में आकाशीय बिजली गिरने की संभावना जताई गई है।

ये भी देखें: तुर्की में 6.1 तीव्रता का शक्तिशाली भूकंप, भारी नुकसान

समुद्र में फंसी मछली पकड़ने वाली नावें
चक्रवात मोंथा के कारण आंध्र प्रदेश से ओडिशा आई लगभग 50 मछली पकड़ने वाली नावें गोपालपुर बंदरगाह पर फंसी हुई हैं। समुद्र में लहरें बहुत तेज़ होने के कारण ये नावें वापस नहीं लौट पा रही हैं। ओडिशा के गंजम जिले में स्थानीय मछुआरों की नावें भी घाट पर ही खड़ी रखी गई हैं ताकि कोई हादसा न हो।

ये भी पढ़ेंः बड़ा हादसाः हाईटेंशन लाइन की चपेट में आई मजदूरों से भरी बस, तीन की मौत, कई घायल

प्रशासन पूरी तरह अलर्ट पर
ओडिशा के पुरी जिले में प्रशासन ने सुरक्षा उपाय तेज कर दिए हैं। लाइफगार्ड और अग्निशमन विभाग के अधिकारी पर्यटकों को समुद्र में नहाने से रोक रहे हैं और उन्हें तट से दूर रहने की सलाह दी जा रही है। गंजम जिले के गोपालपुर में समुद्र बहुत उग्र हो गया है, इसलिए जिला प्रशासन ने समुद्र किनारे जाने पर रोक लगा दी है।

ट्रेन सेवाओं पर असर
तमिलनाडु में लगातार बारिश के चलते रेल सेवाएं भी प्रभावित हुई हैं। खासकर ट्रेन नंबर 18189 टाटानगर–एर्नाकुलम एक्सप्रेस को डायवर्ट किया गया है। अब यह ट्रेन टिटलागढ़, रायपुर, दुर्ग, गोंदिया, बल्हारशाह, वारंगल, खम्मम और विजयवाड़ा होकर जाएगी।

चेन्नई में स्कूल बंद
चक्रवात मोंथा के कारण चेन्नई, तिरुवल्लूर, कांचीपुरम और चेंगलपट्टू में लगातार भारी बारिश हो रही है। स्थिति को देखते हुए प्रशासन ने सभी स्कूल बंद रखने का आदेश दिया है। IMD (भारतीय मौसम विभाग) ने इन जिलों के साथ-साथ रानीपेट को भी ऑरेंज अलर्ट पर रखा है।

लोगों से प्रशासन ने की ये अपील
सरकार और स्थानीय प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि मौसम विभाग की चेतावनी को गंभीरता से लें, समुद्र तट या निचले इलाकों की ओर न जाएं और जरूरत पड़ने पर नजदीकी राहत केंद्रों में पहुंचें।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें