नेशनल डेस्क: उत्तराखंड के ऋषिकेश में 82 साल की ब्रिटिश महिला ओलेना बायको ने ऐसा काम कर दिखाया, जिसे देखकर हर कोई दंग रह गया। उन्होंने शिवपुरी स्थित हिमालयन बंजी जंपिंग सेंटर में 117 मीटर की ऊंचाई से बंजी जंप लगाई। खास बात यह रही कि उन्होंने यह जंप बहुत आत्मविश्वास और शांति से पूरी की।
यह भी पढ़ें: बागेश्वर धाम में दर्दनाक हादसा: खौलते तेल की कड़ाही में गिरा 2 साल का बच्चा, बचाने गई दादी…
ओलेना का यह वीडियो 18 अक्टूबर को ग्लोबसम इंडिया नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट पर साझा किया गया था, जिसे हिमालयन बंजी जंपिंग कंपनी चलाती है। वीडियो में दिख रहा है कि 82 साल की उम्र में भी ओलेना ने बिना किसी डर के छलांग लगाई। सोशल मीडिया पर यह वीडियो अब तेजी से वायरल हो रहा है और लोग उनकी हिम्मत की खूब तारीफ कर रहे हैं।
82-Year-Old Woman does India’s Highest Bungee Jumping in Rishikesh.
Age, for sure, is just a number 🫡 pic.twitter.com/P5dNT6IhjF
— Times Algebra (@TimesAlgebraIND) October 26, 2025
हिमालयन बंजी जंपिंग के मार्केटिंग मैनेजर विवेक ने बताया कि शिवपुरी में यह बंजी साइट करीब दो साल पहले बनाई गई थी। इसे न्यूजीलैंड और ऑस्ट्रेलिया की तकनीक से तैयार किया गया है। यहां 45 प्रशिक्षित विशेषज्ञों की टीम रहती है, जो हर जंपर की सुरक्षा का पूरा ध्यान रखती है।
यह भी पढ़ें: J&K: लीपा वैली में पाकिस्तान ने तोड़ा सीजफायर, भारतीय सेना ने दिया मुंहतोड़ जवाब
विवेक के मुताबिक, ओलेना ने पहले कभी बंजी जंपिंग नहीं की थी। शुरुआत में वे थोड़ी घबराई हुई थीं, लेकिन टीम ने उन्हें भरोसा दिलाया और उन्होंने हिम्मत दिखाते हुए छलांग लगा दी। यह जंप पूरी तरह सुरक्षित माहौल में कराई गई थी। इससे पहले यहां अधिकतम 50 साल की महिलाएं जंप कर चुकी थीं, लेकिन पहली बार किसी 82 वर्षीय महिला ने इतनी ऊंचाई से जंप लगाकर नया रिकॉर्ड बनाया है।
ओलेना बायको का यह वीडियो अब दुनियाभर में प्रेरणा बन गया है। यह साबित करता है कि हिम्मत की कोई उम्र नहीं होती। हालांकि, विशेषज्ञों का कहना है कि इस तरह के रोमांचक खेल करने से पहले पूरी तरह से स्वास्थ्य जांच और सुरक्षा तैयारी करना जरूरी है।
मेष: दिन शुभ रहेगा...