Last Updated: September 26, 2026

Dainik Savera Times Logo

ली छ्यांग ने 20वें पूर्वी एशिया शिखर सम्मेलन में भाग लिया

October 28, 2025

ली छ्यांग ने 20वें पूर्वी एशिया शिखर सम्मेलन में भाग लिया

चीनी प्रधानमंत्री ली छ्यांग ने 27 अक्तूबर को मलेशिया की राजधानी क्वालालंपुर में 20वें पूर्वी एशिया शिखर सम्मेलन में भाग लिया। इस मौके पर ली छ्यांग ने कहा कि पिछले 20 सालों में पूर्वी एशिया शिखर सम्मेलन ने रचनात्मक भूमिका निभाई और क्षेत्रीय स्थिरता व तेज़ विकास को बढ़ावा दिया। अब दुनिया अशांति और परिवर्तन के नए दौर में प्रवेश कर चुकी है। शांति और विकास के सामने व्यापक नई चुनौतियां और जोखिम मौजूद हैं। चीनी राष्ट्रपति शी चिनफिंग ने वैश्विक परिवर्तन का मुकाबला करने और तनाव समस्याओं का निपटारा करने के लिए वैश्विक शासन पहल पेश की, जो पूर्वी एशिया शिखर सम्मेलन के उद्देश्य से मेल खाता है।

ली छ्यांग ने कहा कि चीन विभिन्न पक्षों के साथ पूर्वी एशिया शिखर सम्मेलन के मूल इरादे पर कायम रहते हुए वैश्विक शासन पहल के अनुसार सक्रियता से कार्रवाई करेगा और क्षेत्रीय शांति व विकास में अधिक सकारात्मक ऊर्जा लाने के लिए मिलकर काम करना चाहता है। हमें व्यापक सहमतियों को इकट्ठा करना चाहिए, मुख्य समस्याओं का निपटारा करना चाहिए और नियम प्रणाली में सुधार करना चाहिए।

शिखर सम्मेलन में उपस्थित नेताओं ने कहा कि अब अंतर्राष्ट्रीय स्थिति में जटिल परिवर्तन हो रहा है। क्षेत्रीय देशों को पूर्वी एशिया शिखर सम्मेलन के मूल इरादे के अनुसार बहुपक्षवाद और संयुक्त राष्ट्र चार्टर आदि अंतर्राष्ट्रीय कानूनों के बुनियादी सिद्धांतों का पालन करना होगा।

बताया जाता है कि वर्तमान शिखर सम्मेलन की अध्यक्षता आसियान के वर्तमान अध्यक्ष देश मलेशिया के प्रधानमंत्री अनवर बिन इब्राहिम ने की। सम्मेलन में पूर्वी एशिया शिखर सम्मेलन की स्थापना की 20वीं वर्षगांठ पर क्वालालंपुर घोषणा पत्र और आपदा तैयारी व प्रतिक्रिया मजबूत करने के लिए स्थानीय निवारक कार्रवाई पर पूर्वी एशिया शिखर सम्मेलन के नेताओं का वक्तव्य पारित किया गया।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें