Last Updated: November 20, 2026

Dainik Savera Times Logo

करोड़ों रुपए की ट्रामाडोल गोलियों के केस में शामिल सिविल हॉस्पिटल का पूर्व अधिकारी डॉ राकेश शर्मा गिरफ्तार

October 29, 2025

करोड़ों रुपए की ट्रामाडोल गोलियों के केस में शामिल सिविल हॉस्पिटल का पूर्व अधिकारी डॉ राकेश शर्मा गिरफ्तार

चंडीगढ़: ट्रामाडोल गोलियों के नशे के डधंडे के नैटवर्क में पिछले काफी समय से बचते चले आ रहे के पूर्व अधिकारी और यूट्यूब पर दीपक भंडारी के नजदीकी साथी डॉक्टर राकेश शर्मा को नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो द्वारा गिरफ्तार कर लिया गया है। अदालत में पेश कर दो दिन का रिमांड हासिल किया गया है। नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो द्वारा पिछले कुछ दिनों से इस मामले जांच को ठंडा किया गया था लेकिन अचानक जांच तेज कर दी गई है। अब सिविल सर्जन कार्यालय के दो अधिकारियों की भी तलाश शुरू कर दी गई है। इसके अलावा नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो की जांच यूट्यूबर दीपक भंडारी के विदेश में बैठे रिश्तेदारों तक भी पहुंच रही है।

इससे पहले इस केस से संबंधित दो डॉक्टरों की करोड़ों रुपए की प्रॉपर्टी को भी नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो द्वारा फ्रीज किया जा चुका है। यह प्रॉपर्टी अमृतसर और तरनतारन में है।
नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो अमृतसर द्वारा ट्रामाडोल गोलियों का धंधा करने के मामले में एक बड़े नैटवर्कका 2 मई को भंडाफोड़ किया गया था। इस मामले का मुख्य आरोपी ब्लास्टिक फार्मा का मालिक दीपक भंडारी केंद्रीय एजैंसी की पकड़ आया था। इस समय जेल में बंद है। दीपक भंडारी काफी समय से मीडिया के नाम पर ट्रामाडोल की गोलियों का नैटवर्क चला रहा था।
बटाला रोड पर स्थित कॉर्पोरेट अस्पताल के डॉक्टर जितेंद्र मल्होत्र और फतेहगढ़ चूड़ियां रोड पर स्थित लाइफ केयर हॉस्पिटल के डॉक्टर रजेश कुमार को गिरफ्तार किया गया था।

इसके बाद इस मामले में कई और लोगों की गिरफ्तारी हुई। अब सभी लोग जेल में बंद हैं। डॉक्टर राकेश शर्मा को नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो द्वारा गिरफ्तार कर अमृतसर की अदालत में पेश किया गया है। दो दिन का पुलिस रिमांड हासिल किया गया है। नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो की जांच में सिविल सर्जन कार्यालय के भी दो अधिकारियों के नाम सामने आए हैं। इनमें से एक सिविल सर्जन अमृतसर का काफी नजदीकी माना जा रहा है और इस समय तरनतारन में तैनात है। जल्दी और गिरफ्तारियां सामने आ सकती हैं ।

ये भी पढ़ें: Stock Market Today: शेयर बाजार में दिखी तेजी, Sensex-Nifty के अंकों ने बनाया रिकॉर्ड

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें