पटना: बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर और आज का दिन बेहद अहम माना जा रहा है। बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और कांग्रेस नेता राहुल गांधी तीनों आज बिहार की अलग-अलग जगहों पर रैलियां करेंगे और जनता से सीधा संवाद करेंगे। वहीं एनडीए का साझा घोषणापत्र भी आज सुबह 10 बजे जारी होगा।
अमित शाह जारी करेंगे एनडीए का घोषणापत्र
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आज सुबह पटना में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर एनडीए का घोषणा पत्र जारी करेंगे। माना जा रहा है कि इसमें फ्री बिजली, महिलाओं को आर्थिक सहायता, युवाओं के लिए रोजगार योजनाएं और कृषि सुधारों से जुड़े बड़े ऐलान शामिल हो सकते हैं। इस मौके पर एनडीए के सभी घटक दलों के शीर्ष नेता मौजूद रहेंगे।
पीएम मोदी की दो रैलियां आज
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज बिहार में अपनी दूसरी चुनावी पारी खेलने जा रहे हैं। सुबह 11 बजे वे मुजफ्फरपुर के मोतीपुर में जनसभा को संबोधित करेंगे। इसके बाद 12:45 बजे वे छपरा के एयरपोर्ट ग्राउंड में जनता को संबोधित करेंगे। पीएम मोदी की रैलियों को लेकर स्थानीय प्रशासन ने सुरक्षा के कड़े इंतज़ाम किए हैं और भारी संख्या में लोगों के जुटने की उम्मीद है।
राहुल गांधी और तेजस्वी यादव का भी प्रचार अभियान तेज
कांग्रेस सांसद राहुल गांधी आज नालंदा और शेखपुरा में रैलियां करेंगे। उनके साथ राजद नेता तेजस्वी यादव भी बिहार भर में अपनी ताबड़तोड़ जनसभाओं के जरिए माहौल बनाने में जुटे हैं। तेजस्वी आज मधेपुरा, दरभंगा और मुजफ्फरपुर में कुल दस रैलियों को संबोधित करेंगे।
अमित शाह की तीन बड़ी सभाएं
अमित शाह आज दिन भर बिहार में रहेंगे और लखीसराय, मुंगेर, नालंदा और पटना में चुनावी सभाएं करेंगे। शाह के कार्यक्रमों में एनडीए समर्थक बड़ी तादाद में जुटने की संभावना है।
ये भी पढ़ें: दिल्ली में बदला मौसम का मिजाज, बिहार समेत 10 राज्यों में बारिश का रेड अलर्ट
दिनारा में दिल्ली सीएम रेखा गुप्ता और बृजभूषण शरण सिंह की रैली
एनडीए सहयोगी राष्ट्रीय लोक मोर्चा पार्टी के समर्थन में आज दिनारा में बड़ी रैली आयोजित होगी। दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता और उत्तर प्रदेश के पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह इस जनसभा को संबोधित करेंगे। कार्यक्रम सुबह 11 बजे बलदेव हाई स्कूल मैदान में शुरू होगा।
सियासी जंग अपने निर्णायक मोड़ पर
जैसे-जैसे मतदान की तारीखें करीब आ रही हैं, बिहार का चुनावी रण और अधिक दिलचस्प होता जा रहा है। एनडीए जहां सत्ता वापसी के लिए अपने पुराने वादों और नए संकल्पों को सामने रख रही है, वहीं विपक्ष महंगाई, बेरोज़गारी और शिक्षा के मुद्दों पर जनता को साधने में जुटा है।
मेष: दिन शुभ रहेगा...