बिजनेस डेस्क: इस साल अक्टूबर में दशहरा, धनतेरस, दिवाली जैसे बड़े त्योहार थे, जिसकी वजह से बैंक में कई छुट्टियां रही। अब नवंबर में सिर्फ एक बड़ा त्योहार है, जब देश भर में बैंक बंद रहेंगे। खासतौर पर शादियों का मौसम होने के कारण, लोगों को बैंकिंग सेवाओं की आवश्यकता अधिक रहती है। तो आइए जानते हैं कि नवंबर में बैंक कब-कब बंद रहेंगे।
यह भी पढ़ें: LPG सिलेंडर हुए सस्ते, जानें क्या है नए रेट?
1 नवंबर 2025:
बेंगलुरू और देहरादून में कन्नड़ राज्योत्सव और ईगास के त्योहार की वजह से बैंक बंद रहेंगे।
5 नवंबर 2025
इस दिन गुरुनानक जयंती और कार्तिक पूर्णिमा की वजह से कई शहरों में बैंक बंद रहेंगे। ये शहर हैं, ऐजवाल, बेलापुर, भोपाल, भुवनेश्वर, चंडीगढ़, देहरादून, हैदराबाद, ईटानगर, जयपुर, जम्मू, कानपुर, कोहिमा, कोलकाता, लखनऊ, मुंबई, नागपुर, नई दिल्ली, रायपुर, रांची, शिमला, और श्रीनगर।
6 नवंबर 2025:
पटनऔर शिलॉन्ग में नॉनग्रेम त्योहार और बिहार विधानसभा चुनाव की वजह से बैंक बंद रहेंगे।
7 नवंबर 2025:
शिलॉन्ग में वंगला उत्सव की वजह से बैंक बंद रहेगा।
8 नवंबर 2025:
बेंगलुरू में कनकदास जयंती के कारण छुट्टी रहेगी। बाकी शहरों में बैंक खुले रहेंगे।
यह भी पढ़ें: 1 नवंबर से बदल गए ये 5 बड़े नियम, जेब पर पड़ेगा सीधा असर
नवंबर में कुल पांच रविवार हैं, जब बैंक बंद रहेंगे। इस हिसाब से 2 नवंबर, 9 नवंबर, 16 नवंबर, 23 नवंबर, और 30 नवंबर को बैंक बंद रहेंगे। इसके अलावा, 8 नवंबर और 12 नवंबर को दूसरे और चौथे शनिवार की वजह से बैंक बंद रहेंगे।
दिसंबर में 13 दिन बैंक बंद रहेंगे, और 25 दिसंबर को क्रिसमस के कारण सभी बैंकों में छुट्टी रहेगी। यह जानकारी आपके बैंकिंग कामों को सही समय पर निपटाने में मदद करेगी।