LPG cylinder Price : देशभर के होटल, रेस्टोरेंट और छोटे व्यवसायियों के लिए नवंबर की शुरुआत राहतभरी खबर लेकर आई है। इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन लिमिटेड (IOCL) ने 1 नवंबर से 19 किलो वाले कमर्शियल LPG सिलेंडर के दाम घटा दिए हैं। हालांकि घरेलू उपभोक्ताओं के लिए 14.2 किलो वाले रसोई गैस सिलेंडर के दामों में कोई बदलाव नहीं किया गया है, जिससे आम घरों के किचन बजट पर फिलहाल कोई असर नहीं पड़ेगा।
इंडियन ऑयल की वेबसाइट पर जारी ताज़ा दरों के मुताबिक, देश के चारों महानगरों में कमर्शियल गैस सिलेंडर अब कुछ रुपये सस्ते हो गए हैं।
–दिल्ली में 19 किलो का सिलेंडर अब ₹1590.50 में मिलेगा, जो पिछले महीने की तुलना में ₹5 सस्ता है।
–कोलकाता में सबसे अधिक ₹6.5 की कमी की गई है, जिससे अब इसकी कीमत ₹1694 हो गई है।
–मुंबई में यह सिलेंडर ₹1542 में और चेन्नई में ₹1750 में उपलब्ध रहेगा।
अक्टूबर में कमर्शियल LPG सिलेंडर की कीमतों में करीब ₹15 की बढ़ोतरी की गई थी, जिससे होटल और खानपान कारोबारियों पर अतिरिक्त खर्च का दबाव बढ़ गया था। ऐसे में नवंबर की यह मामूली कटौती इन क्षेत्रों को कुछ हद तक राहत देने वाली है।
ये भी पढ़ें- यूपी-बिहार और गुजरात समेत पूर्वोत्तर के कई राज्यों में भारी बारिश, बढ़ेगी ठंड
जहां कमर्शियल उपभोक्ताओं को थोड़ी राहत मिली है, वहीं घरेलू LPG सिलेंडर की कीमतों में कोई परिवर्तन नहीं हुआ है। अप्रैल 2025 से अब तक घरेलू गैस के रेट स्थिर हैं। वर्तमान दरें इस प्रकार हैं:
दिल्ली: ₹853
कोलकाता: ₹879
मुंबई: ₹852.50
चेन्नई: ₹868.50
ऊर्जा विशेषज्ञों के अनुसार, कमर्शियल LPG की कीमतें हर महीने अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल के दाम, विनिमय दरों और टैक्स संरचना के आधार पर तय की जाती हैं। अक्टूबर में वैश्विक कीमतों में हल्की बढ़ोतरी के चलते दरें बढ़ी थीं, लेकिन नवंबर में बाजार स्थिर होने से कंपनियों ने हल्की कटौती की है।
मेष: दिन शुभ रहेगा...