
इस अवसर पर उन्होंने संस्थान में रह रहे बच्चों को दिवाली के उपहार एवं मिठाइयां वितरित कर त्योहार की खुशियां साझा कीं। कार्यक्रम के दौरान संस्थान के बच्चों ने रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देकर सभी का मन मोह लिया। उपायुक्त ने बच्चों से संवाद किया और उन्हें दीपावली की शुभकामनाएं दीं। साथ ही संस्थान में उपलब्ध करवाई जा रही सुविधाओं का जायजा लेकर भविष्य में बेहतर सुविधाएं उपलब्ध करवाने के लिए हरसंभव सहयोग का आश्वासन दिया।
उपायुक्त अपूर्व देवगन ने कहा कि यह हम सभी के लिए सौभाग्य की बात है कि दीपावली जैसे पावन पर्व पर विशेष बच्चों के साथ खुशियां बांटने का अवसर मिला। बच्चों के चेहरों पर मुस्कान लाना ही त्योहार की वास्तविक खुशी है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री की प्राथमिकताओं में बच्चों, बुजुर्गों, महिलाओं और जरूरतमंद वर्गों का कल्याण प्रमुख है। समाज के प्रत्येक व्यक्ति को भी अपनी क्षमता के अनुसार इस दिशा में योगदान देना चाहिए। उन्होंने दिव्य मानव ज्योति सेवा ट्रस्ट के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि संस्थान दशकों से विशेष बच्चों के कल्याण और बेहतर भविष्य के लिए सराहनीय कार्य कर रहा है।
उन्होंने बच्चों को अच्छे संस्कार अपनाने, सकारात्मक सोच रखने और जीवन में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर एसडीएम सुंदरनगर अमर नेगी, जिला परियोजना अधिकारी मंडी अनिल कुमार, जिला रेडक्रॉस सोसायटी के सचिव ओपी भाटिया, ट्रस्ट के अध्यक्ष सत्य प्रकाश शर्मा, अरुण प्रकाश आर्य, कार्यकारिणी सदस्य एवं अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।
मेष: दिन शुभ रहेगा...