
BJP Plans Grand Yatra for Guru Ravidas Ji’s Birth Anniversary : शिमला। संत शिरोमणि गुरु रविदास जी महाराज की 650वीं जयंती के उपलक्ष्य में भाजपा की ओर से चलाए जा रहे ‘समरसता संकल्प अभियान’ के तहत पंजाब से वाराणसी तक प्रस्तावित भव्य यात्रा की तैयारियां तेज हो गई हैं। इसे लेकर 6 नवंबर को सोलन जिले के कुमारहट्टी स्थित होटल न्यू वैदिक में महत्वपूर्ण बैठक होगी। इसमें भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं अभियान के राष्ट्रीय संयोजक लाल सिंह आर्य विशेष रूप से शामिल होंगे।
इनके अतिरिक्त पुरुषोत्तम गुलेरिया प्रभारी, शिमला संसदीय क्षेत्र, तिलक राज शर्मा, प्रभारी मंडी संसदीय क्षेत्र, सुमीत शर्मा, प्रभारी हमीरपुर संसदीय क्षेत्र, पवन काजल, प्रभारी कांगड़ा संसदीय क्षेत्र, डॉ राजीव सैजल, पूर्व मंत्री, जिलाध्यक्ष सोलन रतन सिंह पाल, जिलाध्यक्ष सिरमौर धीरज गुप्ता तथा इस अभियान की जिला सिरमौर एवं जिला सोलन की संपूर्ण जिला एवं मंडल टोलियां भाग लेंगी । डॉ. सिकंदर कुमार ने बताया कि संत रविदास जी के संदेश—सामाजिक समरसता, समानता और भाईचारे को जन-जन तक पहुँचाने के लिए यह विशेष यात्रा पंजाब से आरंभ होकर चंडीगढ़ के रास्ते हिमाचल प्रदेश में प्रवेश करेगी। इस बैठक में यात्रा के स्वागत, पड़ाव और कार्यक्रमों की रूपरेखा तय की जाएगी ।
मेष: दिन शुभ रहेगा...