Last Updated: November 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

दिवाली पर अग्निशमन विभाग अलर्ट, ढालपुर में दुकानों से रास्ते बाधित

November 5, 2026

दिवाली पर अग्निशमन विभाग अलर्ट, ढालपुर में दुकानों से रास्ते बाधित

कुल्लू। दीपावली पर आग की घटनाओं से निपटने के लिए अग्निशमन विभाग ने तैयारियां पूरी कर ली हैं। कर्मचारियों की छुट्टियां रद्द कर दी गई हैं और ढालपुर मैदान में अतिरिक्त अग्निशमन वाहन तैनात किए गए हैं। हालांकि, व्यापारिक मेले में बेतरतीब ढंग से लगाई गई दुकानों के कारण दमकल वाहनों की आवाजाही मुश्किल हो रही है। वहीं, भुंतर में सभी 9 पुराने फायर हाइड्रेंट बंद होने से आगजनी की स्थिति में बड़ी चुनौती खड़ी हो सकती है।

 

ढालपुर मैदान में व्यापारिक मेले में बेतरतीब तरीके से लगाई गई दुकानें अग्निशमन विभाग के कर्मचारियों के मुश्किलों को बढ़ा रही है। ढालपुर मैदान में दशहरा उत्सव संपन्न होने के बाद भी व्यापारिक मेल सजा हुआ है। ऐसे में यहां पर भी कर्मचारियों के तेनाती की गई है और अग्निशमन वाहन भी यहां पर खड़े किए गए हैं। व्यापारियों के द्वारा मैदान के भीतर बेतरतीब तरीके से दुकान लगाई गई है। जिसके चलते अग्निशमन वाहनों का अंदर पहुंचना भी काफी मुश्किल हो रहा है। अग्निशमन विभाग के कर्मचारियों के अनुसार ढालपुर मैदान के किसी भी प्वाइंट पर पहुंचने के लिए 1 मिनट का समय तय किया गया है।

यहां पर जो भी रेहडी-फड़ी लगाई गई है। जिसके चलते वाहनों का गुजरना मुश्किल हो रहा है। इतना ही नहीं जब अग्निशमन वाहन को ढालपुर मैदान के भीतर ले जाना होता है। तो कर्मचारियों को ही गाड़ी के लिए रास्ता तैयार करना पड़ता है। ऐसे में अगर दीपावली के अवसर पर मैदान में किसी तरह की आग की घटना पेश आती है। तो उस पर काबू पाना भी अग्निशमन कर्मचारियों के लिए कड़ी चुनौती रहेगी। कुल्लू शहर की बात करें तो यहां पर जल शक्ति विभाग के द्वारा सभी हाइड्रेंट को दुरुस्त कर लिया गया है। ताकि पूरे इलाके में आग को बुझाने के लिए पर्याप्त पानी मिल सके।

भुंतर शहर की बात करें तो यहां पर वर्तमान में कोई भी हाइड्रेट काम नहीं कर रहा है। अग्निशमन विभाग के अधिकारियों से मिली जानकारी के अनुसार पहले यहां पर 9 हाइड्रेंट लगाए गए थे। लेकिन पानी की सप्लाई न होने के चलते वह सब अब बंद पड़े हुए हैं। अब अग्निशमन विभाग के कर्मचारियों के द्वारा 20 हाइड्रेंट लगाने का प्रस्ताव दिया गया है। ऐसे में भुंतर बाजार में आग आग की कोई घटना पेश आती है। तो उस पर काबू पाना भी कड़ी चुनौती रहेगी।

क्योंकि कुल्लू से 13 किलोमीटर दूर भुंतर है और यहां पर आग बुझाने के लिए कुल्लू से ही अग्निशमन वाहन भेजा जाता है। अग्निशमन विभाग के फायर अधिकारी प्रेम सिंह ने बताया कि यहां पर सभी कर्मचारियों की छुट्टियां रद्द की गई है और ढालपुर में अतिरिक्त वाहन भी तैनात किए गए हैं । भुंतर में वर्तमान में कोई भी हाइड्रेंट काम नहीं कर रहा है। वही ढालपुर मैदान में व्यापारियों के द्वारा गलत तरीके से लगाई गई दुकानों के चलते भी गाड़ियों का गुजरना काफी मुश्किल हो रहा है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें