Last Updated: September 22, 2026

Dainik Savera Times Logo

11 साल के बच्चे की जिद्द ने बदली किस्मत, रातों-रात परिवार बना करोड़पति

November 2, 2025

11 साल के बच्चे की जिद्द ने बदली किस्मत, रातों-रात परिवार बना करोड़पति

होशियारपुर: पंजाब स्टेट डियर लॉटरी दिवाली बंपर 2025 के ड्रा ने होशियारपुर के एक परिवार की जिंदगी बदल दी। बता दें कि लुधियाना आए एक व्यक्ति ने अपने 11 साल के बेटे की जिद्द पर लॉटरी टिकट खरीदी और देखते ही देखते करोड़पति बन गया।

डीलर के नाम हुआ 1 करोड़ का इनाम

जानकारी के अनुसार, पंजाब स्टेट लॉटरी विभाग द्वारा 31 अक्टूबर की रात 8 बजे लुधियाना कैंप कार्यालय में दिवाली बंपर 2025 का लाइव ड्रा निकाला गया, जिसमें कुल ₹38 करोड़ के इनाम घोषित किए गए। इन्हीं में से एक टिकट पर ₹1 करोड़ का इनाम होशियारपुर के एक डीलर के नाम निकला।

परिवार ने मनाई जीत की खुशी

विजेता ने बताया कि वह अपने रिश्तेदारों के घर लुधियाना आया हुआ था। शाम को उसका 11 वर्षीय बेटा लॉटरी टिकट खरीदने की जिद्द करने लगा। बेटे की खुशी के लिए उसने घंटाघर चौक स्थित गांधी ब्रदर्स से पाँच आखिरी बची टिकटें खरीद लीं। किसे पता था कि उन टिकटों में से एक टिकट उनकी किस्मत बदल देगी! जैसे ही जीत की खबर मिली, परिवार में खुशी का माहौल बन गया। लॉटरी स्टॉल मालिक ने मिठाइयाँ बाँटी और ढोल-नगाड़ों पर जमकर भांगड़ा किया।

लॉटरी विभाग के अधिकारियों ने पुष्टि की कि ₹1 करोड़ की राशि आधिकारिक प्रक्रिया पूरी होने के बाद विजेता को सौंपी जाएगी। वहीं, स्थानीय लोगों में भी इस खबर को लेकर उत्साह का माहौल है।

ये भी पढ़ें: Gold & Silver Price: सोने और चांदी के दाम इतनी तेजी से क्यों गिरे? कारण जान हैरान रह जाएंगे आप!

विजेता ने मुस्कुराते हुए कहा,

विजेता ने बताया कि उनका बेटा दिवाली बंपर लेने की जिद्द कर रहा था और जब उन्होंने पांच आखिरी बची टिकटें खरीदीं, तो उन्हीं में से एक टिकट पर यह 1 करोड़ का इनाम निकल आया।

ये भी पढ़ें : BREAKING: डेरा सच्चा सौदा प्रमुख राम रहीम को बड़ी राहत, छत्रपति हत्याकांड मामले में हाई कोर्ट ने किया बरी

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें