Last Updated: October 10, 2026

Dainik Savera Times Logo

शी चिनफिंग ने मिस्र के राष्ट्रपति को बधाई संदेश भेजा

November 2, 2025

शी चिनफिंग ने मिस्र के राष्ट्रपति को बधाई संदेश भेजा

इंटरनेशनल डेस्क: चीनी राष्ट्रपति शी चिनफिंग ने 1 नवंबर को ग्रैंड मिस्र संग्रहालय के खुलने पर मिस्र के राष्ट्रपति अब्दुल फतह अल सीसी को बधाई संदेश भेजा। इस मौके पर शी चिनफिंग ने कहा कि ग्रैंड मिस्र संग्रहालय के खुलने के अवसर पर मैं राष्ट्रपति सीसी और मिस्र के लोगों को हार्दिक बधाई देता हूं। विश्वास है कि ग्रैंड मिस्र संग्रहालय मिस्र के सांस्कृतिक इतिहास में मजबूत व रंगीन छाप छोड़ेगा और प्राचीन मिस्र की सभ्यता की रक्षा व विकास करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

शी चिनफिंग ने कहा कि चीन और मिस्र के बीच मित्रता का लंबा इतिहास है। हाल के वर्षों में चीन-मिस्र व्यापक रणनीतिक साझेदारी का तेज विकास हो रहा है। दोनों देशों के बीच सांस्कृतिक आदान-प्रदान विविध है। चीन के शांगहाई संग्रहालय में प्राचीन मिस्र सभ्यता प्रदर्शनी का सफल आयोजन हुआ। चीन और मिस्र की संयुक्त पुरातात्विक टीम साक्कारा पिरामिड के तल पर रहस्यमय प्राचीन मिस्र की सभ्यता की खोज कर रही है। खुशी की बात है कि दो प्राचीन सभ्यताएं एक ही दिशा में बढ़ रही हैं और दोनों देशों के लोगों के बीच मित्रता बढ़ रही है।

अब दुनिया में सदी का अभूतपूर्व परिवर्तन तेजी से हो रहा है। प्राचीन सभ्यता वाले देश होने के नाते चीन और मिस्र को लगातार सभ्यताओं के बीच पारस्परिक सीख बढ़ाना होगा, ताकि चीन-मिस्र व्यापक रणनीतिक साझेदारी के विकास में नई उम्मीद जगने के साथ मानव जाति साझे भविष्य वाले समुदाय के निर्माण के लिए सभ्यता की शक्ति को एकत्र किया जा सके।

ये भी पढ़ें- मिडिल ईस्ट में तनाव, पीएम मोदी ने बहरीन के किंग से की बात, हमलों की निंदा की

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें