मुंबई: बॉलीवुड के मिस्टर परफैक्शनिस्ट आमिर खान को पहला आर.के. लक्ष्मण अवॉर्ड मिलेगा। आमिर खान सच में मनोरंजन की दुनिया के सुपरस्टार्स में से एक हैं। उन्होंने दर्शकों को कई बेहतरीन और यादगार फिल्में दी हैं। तीन दशक से भी ज्यादा लंबे करियर में आमिर ने अपनी अलग पहचान बनाई है। सिनेमा में उनके काम को सम्मान देने के लिए उन्हें पहला आरके लक्ष्मण अवॉर्ड फॉर एक्सीलेंस दिया जाएगा। महान कलाकार आर.के. लक्ष्मण को श्रद्धांजलि देने के लिए, उनके परिवार ने पहला आरके लक्ष्मण अवॉर्ड फॉर एक्सीलेंस शुरू करने का ऐलान किया है।
ऐसे में इस सम्मान के पहले प्राप्तकर्ता आमिर खान होने वाले हैं। यह अवॉर्ड 23 नवंबर 2025 को पुणो में आमिर खान को दिया जाएगा। इस मौके पर ऑस्कर विजेता ए.आर. रहमान का लाइव कॉन्सर्ट भी होगा। समारोह शाम पांच बजे एमसीए क्रिकेट स्टेडियम में शुरू होगा, जहां संगीत और यादें मिलकर उस महान काटरूनिस्ट को सम्मान देंगी, जिसने भारत के सबसे प्यारे किरदार द कॉमन मैन को बनाया था।
मेष: दिन शुभ रहेगा...