Last Updated: September 28, 2026

Dainik Savera Times Logo

मिर्जापुर: ट्रेन की चपेट में आने से 6 श्रद्धालुओं की मौत, रेलवे लाइन पार करते समय हुआ हादसा

November 5, 2025

मिर्जापुर: ट्रेन की चपेट में आने से 6 श्रद्धालुओं की मौत, रेलवे लाइन पार करते समय हुआ हादसा

नेशनल डेस्क: उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर जिले में स्थित चुनार रेलवे स्टेशन पर दर्दनाक घटना घटी है। जानकारी के अनुसार, रेलवे ट्रैक पार करते समय ट्रेन की चपेट में आने से 6 श्रद्धालुओं की मौत हो गई है। शव इतनी बुरी तरह से कट गए हैं कि उन्हें पहचान पाना मुश्किल है। GRP और RPF के जवानों ने शवों के टुकड़े इकट्ठा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए हैं।

ये भी पढ़ें: घर में मृत मिले JDU नेता के बड़े भाई, भाभी और भतीजी, इलाके में मचा हड़कंप

कैसे हुआ हादसा?

मिली जानकारी के अनुसार, यह घटना सुबह 9:30 बजे हुई। ट्रेन नंबर 12311 की चपेट में आने से 6 लोगों की मौत हो गई। श्रद्धालु रेलवे लाइन पार कर रहे थे। रेलवे अधिकारियों के मुताबिक, यात्री ट्रेन के प्लेटफॉर्म की तरफ नहीं बल्कि विपरीत दिशा में उतरे थे, जहां वे दूसरी दिशा से आ रही दूसरी ट्रेन की चपेट में आ गए।

ये भी पढ़ें: शादी के सीजन से पहले सस्ता हुआ सोना-चांदी, जानें क्या है ताजा रेट

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने चुनार रेलवे स्टेशन पर हुए हादसे का संज्ञान लिया है। उन्होंने अधिकारियों को तत्काल मौके पर पहुंच कर राहत कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए हैं। सीएम योगी ने मृतकों के परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है और घायलों के उपचार के निर्देश दिए हैं।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें