नई दिल्ली: शादी वाले सीजन में सोने और चांदी की कीमतों में एक बार फिर उछाल देखने को मिल रहा है। निवेशक मांग बढ़ने और अंतरराष्ट्रीय बाजार में तेजी के चलते आज सुबह दोनों कीमती धातुओं के भावों में मामूली बढ़त दर्ज की गई है।
एमसीएक्स पर सोने-चांदी के ताज़ा भाव
मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर आज यानी गुरुवार सुबह 9:45 बजे दिसंबर डिलीवरी के लिए सोने की कीमत 0.08% की बढ़त के साथ ₹1,20,617 प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गई। वहीं, चांदी के दिसंबर वायदा भाव में भी 0.12% की तेजी आई है और यह ₹1,47,503 प्रति किलोग्राम के स्तर पर कारोबार कर रही है।

देश के प्रमुख शहरों में सोने के हाजिर रेट
-दिल्ली में आज 24 कैरेट सोना ₹12,206 प्रति ग्राम, 22 कैरेट ₹11,190 प्रति ग्राम और 18 कैरेट सोना ₹9,157 प्रति ग्राम के भाव पर बिक रहा है।
-मुंबई और कोलकाता में 24 कैरेट सोना ₹12,191 प्रति ग्राम, 22 कैरेट ₹11,175 प्रति ग्राम और 18 कैरेट ₹9,143 प्रति ग्राम के आसपास दर्ज किया गया।
-चेन्नई में सोने की कीमतें कुछ ज्यादा हैं यहां 24 कैरेट सोना ₹12,273 प्रति ग्राम और 22 कैरेट सोना ₹11,250 प्रति ग्राम पर उपलब्ध है, जबकि 18 कैरेट सोना ₹9,390 प्रति ग्राम पर बिक रहा है।
-बैंगलुरु में भी 24 कैरेट सोने का भाव ₹12,191 प्रति ग्राम और 22 कैरेट ₹11,175 प्रति ग्राम रहा।
ये भी पढ़ें: PM Modi से मिलीं चैंपियन बेटियां, जानें PM ने वर्ल्ड चैंपियन बेटियों से क्या-क्या बातें की, देखें वीडियो
तेजी के पीछे क्या कारण हैं?
विश्लेषकों का कहना है कि डॉलर इंडेक्स में कमजोरी और वैश्विक स्तर पर निवेशकों की सुरक्षित संपत्ति की ओर बढ़ती रुचि से सोने में स्थिर बढ़त देखी जा रही है। वहीं, चांदी की मांग औद्योगिक उपयोग और निवेश दोनों मोर्चों पर बढ़ रही है।
निवेशकों के लिए संकेत
विशेषज्ञों के अनुसार, मौजूदा समय में सोने में निवेश लंबी अवधि के लिए बेहतर विकल्प साबित हो सकता है। आने वाले दिनों में अगर अंतरराष्ट्रीय बाजारों में अस्थिरता बनी रहती है, तो सोने के दामों में और मजबूती देखने को मिल सकती है।
मेष: दिन शुभ रहेगा...