हरियाणा डेस्क: यमुनानगर में आज सुबह प्रताप नगर बस अड्डे पर दर्दनाक हादसा हो गया, जहां एक बस ने बस अड्डे पर खड़ी स्कूली छात्राओं को बुरी तरीके से कुचल दिया। इस हादसे में 6 छात्राएं जख्मी हुई हैं, जिनमें से दो की हालत गंभीर होने के कारण उन्हें PGI रेफर कर दिया गया है।
ये भी पढ़ें: ट्रंप ने ममदानी के भाषण पर बोला हमला, कहा- उनके सफल होने के कोई चांस नहीं
लोगों के अनुसार, पोंटा साहिब की तरफ से आ रही हरियाणा राज्य परिवहन निगम की बस को ड्राइवर ने तेजी में बस स्टैंड के अंदर घुमाया, जिससे छात्राएं बस के नीचे आ गई। बस स्टैंड पर खड़ी सवारियों और छात्र-छात्राओं ने जमकर ड्राइवर की पिटाई की। ड्राइवर ने भाग कर थाने में घुसकर अपनी जान बचाई।
ये भी पढ़ें: CM नीतीश ने बिहार वासियों से की अपील, घरों से बाहर निकलें और वोट का प्रयोग जरूर करें