Last Updated: October 28, 2026

Dainik Savera Times Logo

हरियाणा वोटर लिस्ट में शामिल ब्राजीली मॉडल आई सामने, कर दिए 3 बड़े खुलासे

November 6, 2025

हरियाणा वोटर लिस्ट में शामिल ब्राजीली मॉडल आई सामने, कर दिए 3 बड़े खुलासे

नई दिल्ली: हरियाणा विधानसभा चुनाव के दौरान कांग्रेस नेता राहुल गांधी द्वारा लगाए गए वोट चोरी के आरोपों में एक ब्राजीली लड़की की तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हुई थी। राहुल गांधी ने इस तस्वीर का हवाला देते हुए दावा किया था कि इसके जरिए फर्जी वोट डाले गए। अब इस तस्वीर की असली पहचान सामने आई है।

लड़की का नाम लारिसा नेरी (Larissa Nery) है और पेशे से वह हेयर ड्रेसर हैं, न कि मॉडल जैसा पहले बताया जा रहा था। लारिसा ने खुद यह जानकारी साझा करते हुए बताया कि वायरल तस्वीर लगभग 8 साल पुरानी है, जब वह केवल 20 साल की थीं।

“मुझे चुनाव और वोटिंग की जानकारी नहीं”

लारिसा ने एक वीडियो संदेश में कहा, “मुझे भारत के चुनाव या वोटिंग की कोई जानकारी नहीं है। लोग मुझे भारतीय नागरिक के रूप में पेश कर रहे हैं, यह तो पागलपन जैसा है।” उन्होंने पुर्तगाली भाषा में भी अपने विचार साझा किए और बताया कि इस तस्वीर की वजह से उन्हें कई इंटरव्यू के ऑफर आ रहे हैं। सोशल मीडिया पर वायरल होने पर उन्होंने इंस्टाग्राम पर भी लिखा, “क्या कमाल है, मैं भारत में फेमस हो गई हूं, वो भी एक रहस्यमय ब्राजीली मॉडल के रूप में।”

नेरी मॉडल नहीं हैं

ब्राजील की न्यूज़ एजेंसी Ao Fatos से बातचीत में लारिसा ने साफ किया कि वह मॉडल नहीं हैं। उन्होंने बताया कि यह तस्वीर उन्होंने एक दोस्त की मदद से खिंचवाई थी और फोटोग्राफर मैथ्यूज फरेरो (Matheus Ferrero) ने उनकी अनुमति लेकर इसे शेयर किया था। इसके बाद से यह तस्वीर सोशल मीडिया पर हजारों जगहों पर बिना उनकी अनुमति के इस्तेमाल हो गई।

ये भी पढ़ें: ‘सर, आप बहुत ग्लो करते हो’, हरलीन के सवाल पर ठहाकों से गूंज उठा कमरा; पीएम मोदी ने पकड़ लिया सिर

फोटोग्राफर ने इंस्टाग्राम अकाउंट कियाडिलीट

फोटोग्राफर मैथ्यूज फरेरो ने भी बताया कि राहुल गांधी के आरोप के बाद उनके इंस्टाग्राम अकाउंट पर लाखों लोग पहुंच गए और कई लोगों ने उन्हें मॉडल मान लिया। इस कारण उनका अकाउंट डिलीट करना पड़ा। फरेरो ने कहा कि सोशल मीडिया पर उन्हें अजीब संदेश मिलने लगे और कई लोग उनके अकाउंट को हैक करने की कोशिश करने लगे।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें