इंटरनेशनल डेस्क: गधी के दूध से बना साबुन इस समय चर्चा का विषय बना हुआ है। दुबई के लोग इस साबुन को खूब खरीद रहे हैं। इसके अलावा खाड़ी देशों, जॉर्डन और मिस्र में भी इसकी काफी डिमांड है।
रिपोर्ट्स के अनुसार, अटन डंकी मिल्क सोप नामक कंपनी अम्मान से 35 किलोमीटर दक्षिण-पश्चिम में मदाबा स्थित अपने फार्म में 100 प्रतिशत प्राकृतिक साबुन बनाती है। उनके पास 12 गधे हैं। जॉर्डन की राजधानी अम्मान में कंपनी की एक छोटी सी निर्माण वर्कशॉप भी है।
ये भी पढ़ें: 4 लाख रुपए महीना गुजारा भत्ता से खुश नहीं इस क्रिकेटर की Ex-Wife, खटखटाया सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा
दुबई में भी गधी के दूध से बने अलग-अलग ब्रांड के साबुन खूब बिक रहे हैं, जब यह साबुन जॉर्डन में लॉन्च हुआ था तो लोगों ने इसका मजाक उड़ाया। फिर इसके फायदे सामने आने के बाद इसकी डिमांड बढ़ गई।
गधी के दूध की खासियत
रिपोर्ट के अनुसार, गधी के दूध में खनिज और प्रोटीन काफी मात्रा में होते हैं, जिससे त्वचा को नमी मिलती है। इसमें एंटी ऑक्सीडेंट भी होते हैं। ये तत्व त्वचा को धूप और बढ़ती उम्र के प्रभावों से बचाते हैं।
पर्यावरण कार्यकर्ता और सेवानिवृत शिक्षक अल जुबी ने बताया कि एक शोध से पता चलता है कि गधे का दूध त्वचा की कोशिकाओं को फिर से जीवित करने, बढ़ते उम्र के प्रभावों को कम करने और एक्जिमा जैसे त्वचा रोगों को ठीक करने में मदद करता है। गधी के दूध का साबुन त्वचा की नमी के स्तर को संतुलित करने, झुर्रियों के साथ-साथ दाग-धब्बों और मुंहासों के प्रभाव को दूर करने में योगदान देता है।
एक साबुन की है इतनी कीमत
गधे के दूध में जैतून का तेल, बादाम का तेल, नारियल तेल मिलाकर साबुन बनाया जाता है। अमेजन सहित कई सारे ऑनलाइन शॉपिंग प्लेटफॉर्म पर एक साबुन की कीमत 25 दिनार से लेकर 99 दिनार यानी 600 से लेकर 2500 रुपये तक है।
ये भी पढ़ें: ‘कमल या तीर से भटके तो लौट आएगा जंगलराज’, अमित शाह का महागठबंधन पर हमला
आहार विशेषज्ञों का कहना है कि गधी के दूध में प्रचुर मात्रा में विटामिन ए, बी1, बी2, सी और ई, उच्च स्तर के मैग्नीशियम, कैल्शियम, पोटेशियम, फास्फोरस, जिंक और सोडियम होते हैं।
गधी के दूध का इतिहास
गधी के दूध का अपना एक अलग इतिहास भी रहा है। कहा जाता है कि इजिप्ट की रानी क्लियोपेट्रा अपनी खूबसूरती को बरकरार रखने के लिए गधी के दूध से नहाती थी।
मेष: दिन शुभ रहेगा...