Last Updated: October 4, 2026

Dainik Savera Times Logo

माली में पांच भारतीयों का अपहरण, आतंकी संगठनों पर शक

November 8, 2025

माली में पांच भारतीयों का अपहरण, आतंकी संगठनों पर शक

इंटरनेशनल डेस्क: अफ्रीकी देश माली से एक चौंकाने वाली खबर सामने आई है। यहां गुरुवार को पांच भारतीय नागरिकों का अपहरण कर लिया गया। यह जानकारी उनकी कंपनी और सुरक्षा एजेंसियों ने शुक्रवार को दी है।

सूत्रों के मुताबिक, बंदूकधारियों ने इन भारतीयों को माली के पश्चिमी इलाके कोबरी के पास से अगवा किया। बताया जा रहा है कि सभी भारतीय एक ऐसी कंपनी में काम करते थे, जो वहां बिजलीकरण से जुड़ी परियोजनाओं पर काम कर रही थी।

ये भी पढ़ें: 4 नए रूटों पर दौड़ेगी वंदे भारत एक्सप्रेस, PM Modi दिखाई हरी झंडी, जानें इन ट्रेनों के रुट

कंपनी के एक प्रतिनिधि ने बताया कि हमारे पांच भारतीय कर्मचारियों का अपहरण किया गया है। कंपनी के बाकी भारतीय कर्मचारियों को सुरक्षित रूप से राजधानी बमाको (Bamako) पहुंचा दिया गया है। हालांकि अब तक किसी भी आतंकी संगठन ने इस अपहरण की जिम्मेदारी नहीं ली है।

माली इस समय सैन्य शासन के अधीन है और वहां हालात लगातार बिगड़ते जा रहे हैं। देश में अल-कायदा और इस्लामिक स्टेट (ISIS) से जुड़े आतंकी संगठन सक्रिय हैं, जो अक्सर हमले और अपहरण जैसी घटनाओं को अंजाम देते हैं। इनमें सबसे ज्यादा सक्रिय संगठन ‘जमात नुसरत अल-इस्लाम वल मुस्लिमीन’ (JNIM) है। यह अल-कायदा से जुड़ा हुआ समूह है जो माली में हिंसा फैलाने के लिए कुख्यात है। हाल ही में इसी संगठन ने ईंधन आपूर्ति पर नाकेबंदी लगा दी थी, जिससे माली की पहले से कमजोर अर्थव्यवस्था और ज्यादा प्रभावित हुई।

अपहरण की घटनाएं आम बात

माली में 2012 से लगातार अस्थिरता बनी हुई है। यहां कई बार सैन्य तख्तापलट हो चुके हैं और कई इलाकों में गृहयुद्ध जैसी स्थिति बनी रहती है। पिछले कुछ महीनों में यहां विदेशी नागरिकों के अपहरण के मामले बढ़े हैं। सितंबर में इसी JNIM संगठन ने दो अमीराती नागरिकों और एक ईरानी नागरिक को अगवा किया था। रिपोर्ट्स के मुताबिक, इन लोगों को करीब 50 मिलियन डॉलर (लगभग 415 करोड़ रुपये) की फिरौती मिलने के बाद रिहा किया गया था।

ये भी पढ़ें: दिल्ली के रिठाला मेट्रो स्टेशन के पास झुग्गी बस्ती में भीषण आग, मंगवानी पड़ी 29 दमकल गाड़ियां

भारतीय सरकार ने शुरू की जांच

भारत का विदेश मंत्रालय इस घटना को लेकर माली सरकार के संपर्क में है। दोनों देशों की एजेंसियां अपहृत भारतीयों का पता लगाने और उनकी सुरक्षित वापसी के लिए मिलकर काम कर रही हैं। अभी तक पांचों भारतीयों की पहचान सार्वजनिक नहीं की गई है, लेकिन अधिकारियों का कहना है कि उन्हें सुरक्षित वापस लाने के लिए सभी जरूरी कदम उठाए जा रहे हैं।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें