Gold And Silver Price Today In India : देशभर में सोना और चांदी के दाम लगातार बदल रहे हैं। कभी कीमतें गिर जाती हैं, तो कभी अचानक बढ़ जाती हैं। शुक्रवार को इंडियन बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) ने ताज़ा रेट जारी किए, जिसमें सोने की कीमत में गिरावट और चांदी के भाव में बढ़त दर्ज की गई। IBJA के मुताबिक, शुक्रवार को 24 कैरेट सोने का भाव घटकर ₹1,20,100 प्रति 10 ग्राम रह गया। वहीं चांदी का दाम बढ़कर ₹1,48,275 प्रति किलो हो गया। क्योंकि शनिवार और रविवार को बाजार बंद रहते हैं, इसलिए ये भाव दोनों दिन के लिए मान्य रहेंगे।
सोने की कीमतों में पिछले 18 दिन में जबरदस्त गिरावट
सोने की कीमतों में पिछले 18 दिन में जबरदस्त गिरावट आई है। वैश्विक और घरेलू दोनों बाजारों में भाव बुरी तरह टूटे हैं। वहीं, इस हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन शुक्रवार, 7 नवंबर को यह सोना 1,21,067 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ। इस तरह सिर्फ 18 दिन में सोने का भाव 9,557 रुपये प्रति 10 ग्राम गिर गया है।
दिल्ली के सर्राफा बाजार में क्या रहे दाम
अखिल भारतीय सर्राफा संघ (AISC) के अनुसार दिल्ली में सोने की कीमत ₹100 घटकर ₹1,24,600 प्रति 10 ग्राम हो गई। जबकि चांदी की कीमत ₹1,53,300 प्रति किलो पर स्थिर रही (टैक्स सहित)।
एमसीएक्स (MCX) वायदा बाजार के भाव
मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर शुक्रवार को भी तेजी देखने को मिली। दिसंबर डिलीवरी वाला सोना ₹520 बढ़कर ₹1,21,133 प्रति 10 ग्राम पर पहुंचा।वहीं चांदी का वायदा भाव ₹1,598 की बढ़त के साथ ₹1,48,667 प्रति किलो पर पहुंच गया।
अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने-चांदी का हाल
विदेशी बाजारों में भी सोने और चांदी की कीमतों में तेजी दर्ज की गई। हाजिर सोना (Spot Gold) 0.5% बढ़कर $3,996.93 प्रति औंस पर पहुंचा। हाजिर चांदी (Spot Silver) 0.96% बढ़कर $48.48 प्रति औंस पर कारोबार कर रही थी।
वहीं दिसंबर के लिए वायदा भाव इस प्रकार रहे —
-सोना: $4,004.02 प्रति औंस (0.33% की बढ़त)
-चांदी: $48.26 प्रति औंस (0.65% की बढ़त)
आज के सोने-चांदी के ताज़ा दाम (IBJA के अनुसार)
| शुद्धता | कीमत (₹ प्रति 10 ग्राम) |
| सोना 24 कैरेट | ₹1,20,100 |
| सोना 23 कैरेट | ₹1,19,619 |
| सोना 22 कैरेट | ₹1,10,012 |
| सोना 18 कैरेट | ₹90,075 |
| सोना 14 कैरेट | ₹70,259 |
| चांदी 999 शुद्धता | ₹1,48,275 प्रति किलो |
पिछले दिन के मुकाबले क्या रहा बदलाव
पिछले दिन यानी गुरुवार की तुलना में सोने के दाम में हल्की गिरावट रही। 99.5% शुद्धता वाला सोना ₹1,24,100 से घटकर ₹1,24,000 प्रति 10 ग्राम पर आया।99.9% शुद्धता वाला सोना पिछले सत्र में ₹1,24,700 प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। चांदी की कीमतें स्थिर रहीं और ₹1,53,300 प्रति किलो पर बंद हुईं।
क्यों बढ़े अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने के दाम?
विशेषज्ञों के अनुसार, कुछ प्रमुख कारणों से सोने की कीमतों में तेजी आई है। शेयर बाजार में एआई आधारित तेजी (AI bubble) को लेकर चिंता, जिससे निवेशक सुरक्षित निवेश (Safe Investment) की ओर बढ़े। अमेरिकी सरकार का 38 दिन से शटडाउन, जिससे कई विभागों का काम रुका हुआ है और आर्थिक आंकड़े जारी नहीं हो पा रहे। डॉलर इंडेक्स में गिरावट (0.08% घटकर 99.65), जिससे सोने को समर्थन मिला। इन सब कारणों से निवेशकों ने सोने की ओर रुख किया, जिससे दाम बढ़े।
विशेषज्ञों की राय
एलकेपी सिक्योरिटीज के वाइस प्रेसिडेंट जतिन त्रिवेदी ने बताया कि “निवेशक आने वाले हफ्ते में फेडरल रिजर्व के सदस्यों के भाषणों और भारत-अमेरिका दोनों देशों के CPI (उपभोक्ता मूल्य सूचकांक) आंकड़ों पर नजर रखेंगे। ये आंकड़े सोने की दिशा तय कर सकते हैं।”
ये भी पढ़ेंः राशिफल 9 Nov 25: जानिए किसका चमकेगा भाग्य, किसे रहना होगा सावधान
मेष: दिन शुभ रहेगा...