Last Updated: September 22, 2026

Dainik Savera Times Logo

बिना सैलरी के काम कर रहे लाखों कर्मचारी, ट्रंप सरकार पर उठे सवाल

November 9, 2025

बिना सैलरी के काम कर रहे लाखों कर्मचारी, ट्रंप सरकार पर उठे सवाल

इंटरनेशनल डेस्क: अमेरिकी सरकार का इस समय शटडाउन चल रहा है, जिस कारण लाखों संघीय कर्मचारियों को बिना सैलरी के काम करना पड़ा रहा है या फिर मजबूरन छुट्टी पर भेजे जा रहे हैं। शटडाउन के कारण सरकारी सेवाएं ठप हैं, जिसकी वजह से लोग प्रभावित हो रहे हैं। एक्सपर्ट्स के अनुसार, यह अमेरिकी इतिहास का सबसे लंबा सरकारी शटडाउन बन गया है, जो प्रशासनिक ढांचे ही नहीं लोकतांत्रिक प्रक्रिया की विश्वसनीयता पर भी सवाल खड़े कर रहा है।

ये भी पढ़ें: मौसम 9 Nov 25: उत्तर भारत में बढ़ी सर्दी, कई राज्यों में शीतलहर के आसार

सीनेट के सांसद पहली बार इस राजनीतिक डेडलॉक की स्थिति को खत्म करने के लिए कोशिश कर रहे हैं। वहीं राष्ट्रपति ट्रंप झुकने को तैयार नहीं हैं। ट्रंप ने शनिवार को साफ कर दिया कि वे डेमोक्रेट्स के साथ कोई समझौता नहीं करेंगे। दरअसल डेमोक्रेट सांसद अफोर्डेबल केयर एक्ट (किफायती देखभाल कानून) के तहत ओबामाकेयर सब्सिडी बढ़ाने की मांग कर रहे हैं, लेकिन राष्ट्रपति ट्रंप और रिपब्लिकन सीनेटर इसके लिए तैयार नहीं हैं। राष्ट्रपति ट्रंप का कहना है कि यह दुनिया की सबसे खराब हेल्थ सर्विस सिस्टम है। ट्रंप चाहते हैं कि कांग्रेस सीधे नागरिकों को पैसे दे, ताकि वे खुद बीमा खरीद सकें।

ये भी पढ़ें: Delhi Pollution: ‘जहरीली हवा’ से रेड जोन में पहुंची देश की राजधानी, एक्सपर्ट्स ने लोगों को दी ये सला

हालांकि कई रिपब्लिकन सीनेटर्स समझौते के पक्ष में हैं। उपराष्ट्रपति जेडी वेंस ने पोस्ट शेयर कर ओबामाकेयर योजना में सब्सिडी बढ़ाने का समर्थन कर रहे रिपब्लिकन सीनेटर्स की आलोचना की है। डेमोक्रेट पार्टी ने सुझाव दिया है कि अगर सरकार एक साल के लिए ओबामाकेयर योजना की सब्सिडी बढ़ाती है तो शटडाउन खत्म किया जा सकता है। वहीं शटडाउन लंबा खींचें जाने के कारण अब लोगों में नाराजगी भी बढ़ रही है और इसका असर अमेरिकी अर्थव्यवस्था पर भी पड़ रहा है। सरकारी कर्मचारियों को सैलरी नहीं मिल रही है, एयरपोर्ट स्टाफ की कमी से जूझ रहे हैं और सप्लीमेंटल न्यूट्रिशन असिस्टेंस प्रोग्राम (SNAP) के तहत लाखों लोगों को मिलने वाली मदद नहीं मिल रही है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें