Last Updated: September 27, 2026

Dainik Savera Times Logo

क्या आप जानते है ‘होम लोन’ 5 तरह के होते हैं? आपके लिए कौन सा है बेहतर, आइए जानते है

November 10, 2025

क्या आप जानते है ‘होम लोन’ 5 तरह के होते हैं? आपके लिए कौन सा है बेहतर, आइए जानते है

Home Loan : आसमान छूती प्रॉपर्टी की कीमतों के बीच आज के दौर में घर खरीदना आम आदमी के लिए किसी सपने से कम नहीं रह गया है। किराये की जिंदगी से निकलकर अपने घर में सिर ढकने का सपना पूरा करने के लिए अब ज्यादातर लोग होम लोन का सहारा ले रहे हैं। लेकिन लोन लेने से पहले अगर आप यह समझ लें कि कौन-सा लोन आपकी जरूरत के हिसाब से सही है, तो आपका बोझ काफी हद तक कम हो सकता है।

बैंक और वित्तीय संस्थान आज ग्राहकों की जरूरतों के मुताबिक पांच तरह के होम लोन उपलब्ध कराते हैं, जिनमें से हर एक का मकसद और फायदा अलग है।

ये भी पढ़ें- देश को दहलाने की साजिश नाकाम, डॉक्टर के घर से 300 किलो RDX और 2 AK-47 बरामद

होम कंस्ट्रक्शन लोन: अपना घर खुद बनाने का मौका

अगर आप अपनी जमीन पर नया घर बनवाने की सोच रहे हैं, तो होम कंस्ट्रक्शन लोन सबसे बेहतर विकल्प है। इसमें बैंक जमीन की कीमत के साथ-साथ निर्माण खर्च भी कवर करता है। बशर्ते जमीन हाल ही में खरीदी गई हो। ऐसे लोन खास तौर पर उन लोगों के लिए फायदेमंद हैं जो तैयार घर की बजाय खुद डिजाइन किया हुआ घर चाहते हैं।

होम परचेज लोन: नया घर खरीदने का सबसे आसान रास्ता

जो लोग तैयार फ्लैट या नया मकान खरीदना चाहते हैं, उनके लिए होम परचेज लोन सबसे सामान्य विकल्प है। बैंक आमतौर पर प्रॉपर्टी की कुल वैल्यू का 80–90% तक लोन दे देते हैं। लंबी अवधि (20–30 साल) की वजह से EMI भी किफायती रहती है, जिससे आम लोगों के लिए घर खरीदना आसान बन जाता है।

होम एक्सटेंशन लोन: बढ़ते परिवार के लिए बढ़ता घर

समय के साथ परिवार बड़ा होता है, और उसी के साथ घर भी बड़ा होना चाहिए। होम एक्सटेंशन लोन आपको अपने मौजूदा घर में नया फ्लोर या अतिरिक्त कमरा जोड़ने की सुविधा देता है। यह लोन उन लोगों के लिए बेहतरीन है जो स्थान बदलना नहीं चाहते, लेकिन स्पेस बढ़ाना चाहते हैं।

होम इम्प्रूवमेंट लोन: पुराने घर को नई पहचान देने वाला लोन

अगर आपका घर पुराना हो गया है और उसमें मरम्मत, पेंटिंग या इंटीरियर अपग्रेड की जरूरत है, तो होम इम्प्रूवमेंट लोन बेहतर विकल्प है। चूंकि संपत्ति पहले से आपके नाम होती है, इसलिए बैंक इसे आसानी से मंजूर कर देते हैं। इससे आप अपने घर को बिना ज्यादा बोझ लिए नया रूप दे सकते हैं।

ये भी पढ़ें-  पंजाब यूनिवर्सिटी में प्रदर्शन जारी, सीनेट चुनाव घोषित करने की मांग

ब्रिज लोन: पुरानी और नई प्रॉपर्टी के बीच की दूरी खत्म

कई बार लोग नई प्रॉपर्टी खरीदना चाहते हैं, लेकिन पुरानी बेचने में समय लग जाता है। ऐसी स्थिति में ब्रिज लोन मदद करता है। यह शॉर्ट-टर्म लोन (आमतौर पर दो साल तक) होता है, जो आपकी फंडिंग गैप को पूरा करता है ताकि नई प्रॉपर्टी खरीदने में देरी न हो।

क्या दो होम लोन लेना संभव है?

हाँ, अगर आप पति-पत्नी या परिवार के सदस्य के साथ जॉइंट लोन लेते हैं, तो दो होम लोन लेना संभव है। इसके लिए दोनों का क्रेडिट स्कोर (CIBIL Score) मजबूत होना जरूरी है। 750 से ऊपर का स्कोर लोन अप्रूवल और ब्याज दर, दोनों के लिहाज से फायदेमंद साबित होता है।

बेहतर सिबिल स्कोर से मिलती है सस्ती EMI

आपका सिबिल स्कोर जितना बेहतर होगा, बैंक उतनी ही कम ब्याज दर पर लोन ऑफर करेंगे। समय पर EMI, बिल और कार्ड पेमेंट करने से स्कोर में सुधार आता है। आज के डिजिटल युग में जिम्मेदार वित्तीय व्यवहार न केवल आपको लोन दिलाने में मदद करता है, बल्कि आपके घर के सपने को हकीकत में बदलने का रास्ता भी बनाता है।

 

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें