Last Updated: October 9, 2026

Dainik Savera Times Logo

लाल किले के पास धमाके के बाद पंचकूला अलर्ट

November 11, 2025

लाल किले के पास धमाके के बाद पंचकूला अलर्ट

पंचकूला। दिल्ली के लाल किले के पास सोमवार को हुए बम धमाकों के बाद पंचकूला पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था सख्त कर दी है। जिले की सीमाओं पर पुलिस ने नाकेबंदी कर वाहनों की चेकिंग शुरू कर दी है।

डीसीपी सृष्टि गुप्ता ने सभी थाना प्रभारियों को सतर्क रहने के निर्देश दिए हैं। बम निरोधक दस्ते को भी मौके पर तैनात रखा गया है ताकि किसी भी आपात स्थिति में तुरंत प्रतिक्रिया दी जा सके।

शहर में प्रवेश करने वाले हर वाहन की जांच की जा रही है और संदिग्ध व्यक्तियों की पहचान पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। होटल और गेस्ट हाउसों में ठहरे लोगों का रिकॉर्ड भी खंगाला जा रहा है ताकि किसी भी संदिग्ध गतिविधि पर तुरंत कार्रवाई की जा सके।

पुलिस प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि वे सतर्क रहें और किसी भी संदिग्ध वस्तु या व्यक्ति की सूचना तुरंत पुलिस कंट्रोल रूम को दें। अधिकारियों ने बताया कि सुरक्षा को लेकर लगातार निगरानी की जा रही है और हालात पूरी तरह नियंत्रण में हैं।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें