Last Updated: September 25, 2026

Dainik Savera Times Logo

सड़क सुरक्षा फोर्स: ‘जिंदगी की ढाल’ बनी मान सरकार की पहल

October 10, 2025

सड़क सुरक्षा फोर्स: ‘जिंदगी की ढाल’ बनी मान सरकार की पहल

पंजाब में मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान की पहल पर गठित सड़क सुरक्षा फोर्स (एसएसएफ) राज्य भर में सड़क हादसों को कम करने में ‘जिंदगी की ढाल’ साबित होर ही है। जनवरी 2024 में शुरू हुई यह फोर्स अब तक 45,000 से अधिक लोगों की जान बचा चुकी है। लगभग 4100 किमी सड़कों पर हर 30 किमी की दूरी पर एसएसएफ की टीमें तैनात हैं। टोयोटाहिलक्स और महिंद्रा स्कॉर्पियो जैसे आधुनिक 144 वाहनों से लैस ये टीमें 5 से 7 मिनट में घटनास्थल पर पहुंचकर फर्स्टएड और अस्पताल तक पहुंचाने की व्यवस्था करती हैं।

फोर्स में 28 प्रतिशत महिलाएं शामिल हैं, जोन केवल सड़क सुरक्षा बल्कि नशातस्करी, वाहन चोरी और आत्महत्या के मामलों को भी रोकने में सक्रिय हैं। अब तक 12 आत्महत्या के प्रयास रोके जा चुके हैं। महिलाओं, स्कूली बच्चों और रात में सफर करने वालों की सुरक्षा सुनिश्चित करने में एसएसएफ की भूमिका सराहनीयर ही है।

तकनीक के मोर्चे पर यह फोर्स स्पीडगन, बॉडी कैमरा, ई-चालान और आर्टिफिशियलइंटेलिजेंस (AI) तकनीक से लैस है, जिससे पुलिसिंग और अधिकस्मार्ट, पारदर्शी और जवाबदेह बनी है। बाढ़ जैसे आपदा समय में भी एसएसएफ ने राहत कार्यों मेंबढ़-चढ़कर भाग लिया।

मुख्यमंत्री मान ने अब हाल ही में 4,150.42 करोड़ रुपये से 19,491 किमी ग्रामीण सड़कों केउन्नयन और 91.83 करोड़ रुपये की सड़क सुरक्षा परियोजना की घोषणा की है, जिसमें जेबराक्रॉसिंग, साइन बोर्ड और सफेदपट्टियों की व्यवस्था शामिल है। यह पहल ग्रामीण विकास और यातायात सुरक्षा दोनों को नया आयाम देर ही है।

 

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें