Last Updated: September 22, 2026

Dainik Savera Times Logo

पंजाब में रोजगार का नया युग: बिना सिफारिश, बिना रिश्वत, सिर्फ मेरिट से मिली 54,933 सरकारी नौकरियां

October 11, 2025

पंजाब में रोजगार का नया युग: बिना सिफारिश, बिना रिश्वत, सिर्फ मेरिट से मिली 54,933 सरकारी नौकरियां

चंडीगढ़: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में पंजाब में रोजगार के क्षेत्र में अभूतपूर्व बदलाव देखने को मिल रहा है।अब तक राज्य सरकार ने 54,933 युवाओं को सरकारी नौकरियां दी हैं, जबकि निजी और संविदा पदों को जोड़ें तो कुल रोजगार 1.5 लाख के पार पहुंच चुका है।

मुख्यमंत्री मान ने कहा कि

यह पहली बार है जब सरकारी नौकरियां पूरी तरह मेरिटआधारितऔर सिफारिश-मुक्तदी गई हैं। उन्होंने कहा, “अब पंजाब में न कोई रिश्वत चलेगी, न पैरवी सिर्फ योग्यता और मेहनत की कद्र होगी।” उन्होंने युवाओं से जनता की सेवा मिशनरी भावना से करने की अपील की।

2022 से 2025 के बीच शिक्षा, स्वास्थ्य, पुलिस और ऊर्जा विभागों में सबसेअधिक भर्तियां हुई हैं।शिक्षा विभाग में 2,000 से ज्यादा पद भरे गए, जिनमें 725 स्पेशल एजुकेटर शामिल हैं।पुलिस विभाग में 1,746 कांस्टेबल भर्ती हुए, जबकि पीएसपीसीएल ने 2,500 असिस्टेंट लाइनमैन नियुक्त किए, जिनमें 837 महिलाएं हैं।स्वास्थ्य विभाग में भी 1,000 से अधिक डॉक्टर, नर्स और पैरा मेडिकल स्टाफ जोड़े गए हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि युवाओं को अवसर देना ही सरकार काअसली मिशन है।यह रोजगार क्रांति पंजाब कोई मानदारी, आत्मनिर्भरता और विकास के नए युग में ले जा रही है।

ये भी पढ़ें: Haryana: सफीदों की होली रंग फैक्ट्री में भीषण आग, 5 महिलाओं की झुलसकर मौत

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें