नेशनल डेस्क: भूटान की दो दिन की यात्रा से लौटने के तुरंत बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सीधे दिल्ली के लोक नायक जय प्रकाश नारायण (एलएनजेपी) अस्पताल पहुंचे। वहां उन्होंने हाल ही में दिल्ली में हुए बम धमाके में घायल लोगों से मुलाकात की। पीएम मोदी ने घायलों की सेहत की जानकारी ली और उनके जल्द ठीक होने की कामना की। डॉक्टरों और अस्पताल के वरिष्ठ अधिकारियों ने प्रधानमंत्री को बताया कि घायलों की हालत कैसी है और उनका इलाज कैसे चल रहा है।
सोमवार शाम लाल किला मेट्रो स्टेशन के पास एक हुंडई i20 कार में धमाका हुआ था। इस विस्फोट में कम से कम आठ लोगों की मौत हो गई और कई लोग घायल हुए। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के मुताबिक, पीड़ितों को गंभीर चोटें आई थीं, जैसे हड्डियां टूटना, सिर और छाती पर गहरे घाव, और अंदरूनी अंगों को नुकसान पहुँचना। धमाके की ताकत इतनी ज्यादा थी कि कई लोगों को दीवारों और जमीन पर फेंक दिया गया। हालांकि, जांच में शरीर या कपड़ों पर किसी छर्रे के निशान नहीं मिले हैं। फोरेंसिक टीम यह पता लगाने में जुटी है कि धमाके में कौन सा विस्फोटक इस्तेमाल किया गया था।
Went to LNJP Hospital and met those injured during the blast in Delhi. Praying for everyone’s quick recovery.
Those behind the conspiracy will be brought to justice! pic.twitter.com/HfgKs8yeVp
— Narendra Modi (@narendramodi) November 12, 2025
फोरेंसिक विज्ञान प्रयोगशाला (FSL) ने बुधवार सुबह संदिग्ध डॉक्टर उमर उन नबी की मां के डीएनए नमूने लिए हैं। माना जा रहा है कि वही उस कार को चला रही थीं, जिसमें 10 नवंबर को विस्फोट हुआ था।
इस धमाके की जांच अब राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) को सौंप दी गई है। गृह मंत्रालय ने कहा है कि धमाके में आतंकी साजिश के संकेत मिले हैं। शुरुआती जांच में पता चला है कि इसे जैश-ए-मोहम्मद के एक मॉड्यूल ने अंजाम दिया। एनआईए ने एक विशेष टीम बनाई है, जो पुलिस अधीक्षक और वरिष्ठ अधिकारियों की निगरानी में काम करेगी ताकि जांच पूरी तरह से समन्वित और गहराई से की जा सके। वहीं, प्रधानमंत्री मोदी अब दिल्ली धमाके को लेकर सरक्षा मामलों की कैबिनेट समिति (CCS)की बैठक की अध्यक्षता करेंगे। इस बैठक में आगे की सुरक्षा रणनीति और जांच की प्रगति पर चर्चा होगी।
मेष: दिन शुभ रहेगा...