Last Updated: November 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

शी चिनफिंग ने कैथरीन कोनोली को आयरलैंड की राष्ट्रपति बनने पर बधाई दी

November 12, 2025

शी चिनफिंग ने कैथरीन कोनोली को आयरलैंड की राष्ट्रपति बनने पर बधाई दी

चीनी राष्ट्रपति शी चिनफिंग ने 11 नवंबर को कैथरीन कोनोली को संदेश भेजकर उन्हें आयरलैंड की राष्ट्रपति बनने पर बधाई दी। शी ने कहा कि चीन और आयरलैंड ने राजनयिक सम्बंध की स्थापना के 46 वर्षों में पारस्परिक सीख और मैत्रीपूर्ण सहयोग के ज़रिये एक साथ विकास किया, जिसमें भारी उपलब्धियां हासिल की गयीं।

इधर कुछ साल दोनों देशों के विभिन्न स्तरों की आवाजाही घनिष्ठ है और व्यावहारिक सहयोग में बड़ी उपलब्धियां मिली हैं। मैं चीन-आयरलैंड सम्बंध के विकास को महत्व देता हूं और राष्ट्रपति कोनोली के साथ समान कोशिश कर परस्पर राजनीतिक विश्वास बढ़ाने, परंपरागत मित्रता बनाए रखने, बहुपक्षवाद तथा मुक्त व्यापार का समर्थन करने और पारस्परिक लाभ वाली रणनीतिक साझेदारी निरंतर आगे बढ़ाने को तैयार हूं ताकि दोनों देशों की जनता को अधिक लाभ मिले।

(साभार—चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें