Last Updated: October 14, 2026

Dainik Savera Times Logo

लाओ पीपुल्स रिवोल्यूशनरी पार्टी की केंद्रीय समिति के महासचिव और लाओस के राष्ट्रपति थोंग्लोन सिसोउलिथ ने ली शुलेई से मुलाकात की

November 12, 2025

लाओ पीपुल्स रिवोल्यूशनरी पार्टी की केंद्रीय समिति के महासचिव और लाओस के राष्ट्रपति थोंग्लोन सिसोउलिथ ने ली शुलेई से मुलाकात की

11 नवंबर को लाओ पीपुल्स रिवोल्यूशनरी पार्टी की केंद्रीय समिति के महासचिव और लाओस के राष्ट्रपति थोंग्लोन सिसोउलिथ ने वियनतियाने में चीनी कम्युनिस्ट पार्टी प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व करते हुए लाओस की यात्रा करने वाले चीनी कम्युनिस्ट पार्टी के केंद्रीय पोलित ब्यूरो के सदस्य, चीनी कम्युनिस्ट पार्टी की केंद्रीय कमेटी के प्रचार-प्रसार विभाग के मंत्री ली शुलेई से मुलाकात की।

ली शुलेई ने थोंग्लोन को चीनी कम्युनिस्ट पार्टी की केंद्रीय समिति के महा सचिव शी चिनफिंग का अभिनंदन पहुंचाया और कहा कि महा सचिव शी चिनफिंग और महासचिव थोंग्लोन के रणनीतिक मार्गदर्शन में, चीन-लाओस सम्बंध और साझे भाग्य समुदाय का निर्माण निरंतर गहरा और अधिक व्यावहारिक होता जा रहा है, जिससे अनेक नये परिणाम और प्रगतियां प्राप्त हुई हैं, तथा दोनों देशों की जनता को ठोस लाभ मिला है।

चीन लाओस के साथ मिलकर दोनों देशों के शीर्ष नेताओं द्वारा बनाई गई महत्वपूर्ण सहमति को लागू करने, दोनों पक्षों के बीच आदान-प्रदान और सहयोग को गहरा करने, और व्यापार, मीडिया, संस्कृति और पर्यटन जैसे क्षेत्रों में सहयोग का विस्तार करने के लिए तैयार है, ताकि एक उच्च-मानक, उच्च-गुणवत्ता और उच्च-स्तरीय चीन-लाओस साझा भविष्य समुदाय के निर्माण किया जा सके।

थोंग्लोन ने ली शुलेई से चीनी राष्ट्रपति शी चिनफिंग को अभिवादन पहुंचाने का अनुरोध किया। उन्होंने 20वीं सीपीसी केंद्रीय समिति के चौथे पूर्णाधिवेशन के सफल आयोजन पर हार्दिक बधाई दी और चीनी कम्युनिस्ट पार्टी के नेतृत्व में चीन के आधुनिकीकरण में प्राप्त महान उपलब्धियों की उच्च प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि लाओस चीन के साथ पार्टी और देश के शासन में सिद्धांतों और अनुभवों के आदान-प्रदान को मजबूत करने, विभिन्न क्षेत्रों में व्यावहारिक सहयोग को गहरा करने, लाओस-चीन रेलवे से दोनों देशों और उनकी जनता को लाभ पहुंचाने और द्विपक्षीय सम्बंधों के निरंतर विकास को बढ़ावा देने को तैयार है।

ये भी पढ़ें : Jammu Kashmir: कारगिल में कुत्तों में फैली अज्ञात बीमारी, अभी तक 25 की मौत

(साभार—चाइना मीडिया ग्रुप ,पेइचिंग)

 

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें